NATIONALVIRAL

WTC 2025-27: वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

WTC 2025-27: BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। शुभमन गिल कप्तान और रवींद्र जडेजा उपकप्तान होंगे। ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर हैं। टीम में ध्रुव जुरेल मुख्य विकेटकीपर और एन जगदीसन बैकअप के तौर पर शामिल हुए हैं।

WTC 2025-27 (India vs West Indies Test Series 2025): BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। शुभमन गिल कप्तान और रवींद्र जडेजा उपकप्तान होंगे। ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर हैं। टीम में ध्रुव जुरेल मुख्य विकेटकीपर और एन जगदीसन बैकअप के तौर पर शामिल हुए हैं। करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन को टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि नीतीश रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल को पहली बार मौका मिला है। सीरीज का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद और दूसरा 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। यह सीरीज World Test Championship 2025-27 का हिस्सा होगी। फिलहाल भारत WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। स्पोर्ट्स की ताज़ा खबरें और टीम इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स पढ़ें Ink Khabar पर।

टीम इंडिया का ऐलान

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies Test Series 2025) के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को कप्तान और रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत चोट के कारण इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे।

सीरीज का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में और दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। यह सीरीज World Test Championship 2025-27 (WTC) का हिस्सा है।

 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अपडेट

  • भारत फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

  • वेस्टइंडीज अब तक खेले गए 3 मैच हारकर छठे स्थान पर है।

  • यह भारत की इस चक्र की पहली होम सीरीज होगी।
    बड़ी बातें

  • ध्रुव जुरेल रहेंगे भारत के मुख्य विकेटकीपर।

  • एन जगदीसन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया।

  • करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन टीम से बाहर।

  • नीतीश रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल को मौका।

  • 7 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी वेस्टइंडीज।

भारतीय टीम (IND Test Squad vs WI 2025)

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश रेड्डी, एन जगदीसन।

वेस्टइंडीज टीम (WI Test Squad vs IND 2025)

रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, खैरी पियरी, जोमेल वारिकन।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow