HARYANAHOME

T-Connection Dharna: चैनत गांव में चल रहे धरने पर पहुंचीं कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा, जल आंदोलन का 50वां दिन

T-Connection Dharna: हांसी के चैनत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को 50वें दिन भी जारी है।

T-Connection Dharna: हांसी के चैनत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को 50वें दिन भी जारी है। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें मानव श्रृंखला और ट्रैक्टर मार्च शामिल रहे। इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है।


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचीं। वह ग्रामीणों और किसानों को संबोधित करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन देंगी। खरकड़ी मोड़ से गांव के वाटर वर्क्स तक मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके साथ ही, एक ट्रैक्टर मार्च भी निकाला गया।

धरना कमेटी के अनुसार, मानव श्रृंखला और ट्रैक्टर मार्च सफल रहा है। शनिवार सुबह से ही धरना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचीं।

ग्रामीणों ने दोहराया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के 50वें दिन को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे । ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई केवल चनैत गांव की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के हक और पीने के पानी की व्यवस्था से जुड़ी है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।