HARYANA

Shruti Choudhary on GST: नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को त्योहारों पर दी है बहुत बड़ी सौगात: श्रुति चौधरी

Shruti Choudhary on GST: भिवानी, 22 सितंबर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि देशभर में नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को त्योहारों पर एक बड़ी सौगात दी है। इससे देश के किसान, मध्यम और गरीब वर्ग के साथ-साथ आमजन, युवा और महिलाओं के जीवन में खुशहाली जाएगी। देश की आर्थिक व्यवस्था तेजी से मजबूत होगी।

Shruti Choudhary on GST: भिवानी, 22 सितंबर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि देशभर में नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को त्योहारों पर एक बड़ी सौगात दी है। इससे देश के किसान, मध्यम और गरीब वर्ग के साथ-साथ आमजन, युवा और महिलाओं के जीवन में खुशहाली जाएगी। देश की आर्थिक व्यवस्था तेजी से मजबूत होगी।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती चौधरी सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि पहले टैक्स के चार स्लैब थे, जिसमें पांच प्रतिशत, 12, 18 और 28 प्रतिशत शामिल थे, लेकिन अब इनमें सुधार कर केवल दो स्लैब ही रखे गए हैं, जिनमें पांच और 12 प्रतिशत है। केवल सेहत के लिए हानिकारक वस्तुओं व लग्जरी सामान पर 40 प्रतिशत जीएसटी रखा गया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल की जीएसटी की नई सरंचना में 12 प्रतिशत के स्लैब में 99 प्रतिशत तरह का सामान शामिल है 28 प्रतिशत के स्लैब में 90 प्रतिशत तरह का सामान शामिल है। ऐसे में हमारी रोजमर्रा की वस्तुएं काफी सस्ती हो गई हैं। इससे आम आदमी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार ने मध्यम को राहत देते हुए 12 लाख रुपए तक टैक्स मेे छूट दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जीएसटी में सुधार बड़ी गहनता व सोच विचार कर देश के आर्थिक विकास के मद्देनजर किया गया है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में सरकार हर मामले में पूरी तरह से सक्षम है। जीएसटी की नई संरचना लागू करना राष्ट्र के विकास मे बहुत बड़ा सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी दूरगामी सोच के साथ देश हित में ठोस और कारगर निर्णय ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के कूटनीति निर्णयों से भारत की आज दुनिया मे अलग ही पहचान है। उन्होंने आमजन को सर्वोपरि और देवो भव: माना है। उन्होंने कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, जिसको पूरी दुनिया ने देखा। भारत आज एक नई ताकत के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी की नई संरचना लागू करने के साथ ही देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने व अपनाने का आह्वान किया है। इससे गरीब व मध्यम वर्ग का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि हमें वहीं चीजें खरीदनी हैं, जिसमें देशवासियों का पसीना लगा हो। इससे लघु एवं कुटीर उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान हित के लिए प्रतिबद्ध है। जलभराव की स्थिति में सरकार द्वारा जिला भिवानी में तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान सहित अन्य क्षेत्रों से बारिश के पानी निकासी के लिए हर संभव पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। इसी प्रकार से पानी से घरों या अन्य नुकसान के लिए सरकार ने मुआवजा राशि तय की है। सरकार किसान के साथ-साथ आमजन के हित के लिए गंभीर है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल व रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष विशालजीत, राजेश जांगड़ा व प्रदीप प्रजापत, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, अमर सिंह हलवासिया, रामप्रताप शर्मा, मीनू अग्रवाल, प्रदीप गोलागढ़, दिलबाग नीमड़ी, परमजीत मड्डïू, डॉ. जय सिंह वाल्मीकि, मुन्ना एमसी, महेंद्र चौहान, जीएसटी संयोजक सुभाष जिंदल, रेणूबाला, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, अंकित पालवास, नरेश ढिगावा, एडवोकेट ओमपाल पोटलिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल