HARYANA

Satish poonia on GST: जीएसटी दरों में भारी कटौती करके केन्द्र सरकार ने हर वर्ग को राहत दी : डॉ. सतीश पूनिया

Satish poonia on GST: हिसार। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा है कि जनता के हितों को लगातार तवज्जो देते हुए केन्द्र व प्रदेश की सरकार जनता के हित में कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जीएसटी दरों में भारी कटौती करके केन्द्र सरकार ने हर वर्ग को राहत दी है।

डॉ. सतीश पूनिया भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती किए जाने से हर वर्ग को डबल फायदा मिला है। एक तौर आवश्यक जरूरत की वस्तुएं सस्ती हुई है वहीं इससे देश के विकास की रफ्तार बढ़ेगी। उन्होंने इस जीएसटी रिफॉर्म को विकसित भारत बनाने की दिशा में मोदी सरकार का आवश्यक कदम बताया और कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से ही नए पीढ़ी के जीएसटी से देश की जनता को राहत मिलनी शुरू हो गई है, जो स्वागत योग्य है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जीएसटी दरों में किए गए ऐतिहासिक कदम का अधिक से अधिक प्रचार करके जनता को राहत दिलवाना सुनिश्चित करेें ताकि हर कोई इससे लाभांवित हो सके। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा कार्यों के लिए भी हिसार व हांसी जिला भाजपा की प्रशंसा की और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई।

इससे पहले जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने जिला में चलाए जा रहे सेवा कार्यों का ब्यौरा दिया और अन्य विषयों की जानकारी भी प्रदेश प्रभारी को दी।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मेयर प्रवीण पोपेली, पूर्व मंत्री अनूप धानक, जिला महामंत्री आशीष जोशी व कृष्ण सरसाना, मनदीप मलिक, रणधीर सिंह धीरू, सतीश सुरलिया, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपरा, सोशल मीडिया प्रभारी अमर पातड़, आईटी प्रमुख सुरेश जांगड़ा, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, सरोज सिहाग, सतपाल शर्मा, सुरेन्द्र सैनी, संजय सूरा व कृष्ण खटाना सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल