HARYANA

Randeep Surjewala: हरियाणा सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने लिखा- घणा कसूता निकला एक साल

Randeep Surjewala: हरियाणा सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने लिखा- घणा कसूता निकला एक साल

Randeep Surjewala: हरियाणा सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने लिखा- घणा कसूता निकला एक साल

रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद व महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बयानः-

घणा कसूता निकला एक साल,

माफिया व गुंडों का खेल बेमिसाल,

किसान की फसल का हुआ बुरा हाल,

दलितों के अधिकार कुचले, युवा हैं बेहाल,

चारों और भ्रष्टाचार व सत्ता के दलाल,

चुटकले वाली सरकार है कुशासन की मिसाल !

‘‘ना’’ – ‘‘य’’ – ‘‘ब’’ = ‘‘नायब का एक साल’’👇

ना-नाकाबिलियत

य-यातना

ब-बर्बादी वाली सरकार

घणा कसूता निकला एक साल – नायब सरकार के दस कमाल!

1. ‘हरि का हरियाणा’ बना बना ‘अपराध का गैंगलैंड’!

o पिछले एक साल के भाजपा राज में हरियाणा हत्या, फिरौती, डकैती, रंगदारी, धमकी, लूटपाट, माफिया, गैंगस्टर्स, और बदमाशों का अड्डा बन गया, जिसने ‘हरि की धरती’ हरियाणा की आत्मा को लहूलुहान कर रखा है।

यमुनानगर से सिरसा,

पंचकुला से नूंह तक,

कैथल से रेवाड़ी,

फतेहाबाद से महेंद्रगढ़ तक अपराधी बेखौफ, कानून गुंडों की दासी बना, संविधान बंधक व अपराध बेलगाम।

o राजनीतिक अराजकता और खौफ के दौर में कानून व्यवस्था का ‘हरियाणा में अपहरण’ हो गया है। सरकार व संगठित अपराध के गठजोड़ का यह हाल है कि अपराधियों ने शराब के ठेकों तक की बोली नहीं होने दी और नायब सैनी सरकार आँखों पर पट्टी बांधे रही।

o दिनदहाड़े फायरिंग और धमकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे हैं।

भाजपा सरकार प्रदेश को रक्तरंजित कर अपराधियों के हाथ का खिलौना बन गयी है।

2. ‘माइनिंग माफिया’ तथा ‘पहाड़ चोरी’ का गढ़ बना हरियाणा

o प्रदेश की सत्ता में हरियाणा की संपदा – खनिज – रेत – जल – जंगल – जमीन की हत्या कर खुली लूटपाट की है।

o खनन माफियाओं की लूट का आलम ये है कि- नूंह जिले में खनन माफियाओं ने ₹2,200 करोड़ रुपए की कीमत का पूरा पहाड़ ही बम से उड़ा दिया।

o मां यमुना की धारा बदलकर उनके शरीर को छलनी किया। सोनीपत में खनन कंपनी ने यमुना की धारा मोड़ दी जिससे पूरे ईकोसिस्टम पर खतरा हो गया और बाढ़ ने तबाही मचा दी।

3. एक साल वाले ‘नायब का कसूर’,

दूध-दही वाले हरियाणा में ‘नशा बना नासूर’!

o नायब सरकार में ‘ड्रग्स माफिया’ का बोलबाला है। भाजपा राज में हरियाणा बना ‘उड़ता हरियाणा’! हर रोज 143 हरियाणवी युवक नशे की गिरफ्त में आ रहे है। पिछले पांच साल में 1,84,000 लोग नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे।

आंकड़े डराने वाले हैं👇

2020-21 में 11,395 लोग,

2021-22 में 24,968 लोग,

2022-23 में 45,065 लोग,

2023-24 में 50,429 लोग,

2024-25 में 52,207 लोग नशे की चपेट में आए।

4. झूठे जुमलों की पड़ी मार,

युवा लाचार – युवा बेरोजगार,

ये है पेपर माफिया सरकार !

o आज हरियाणा का युवा अपने टूटे हुए सपनों की राह पर खड़ा है क्योंकि भाजपा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी का ‘हब’ और नकल माफिया का सबसे बड़ा ‘अड्डा’ बन गया है।

o भाजपा राज में शिक्षा और परीक्षा दोनो नकल माफियाओं के हवाले है।

पहले परीक्षा की घोषणा…

फिर नकल माफिया…

फिर पेपर लीक…

फिर कमेटी बिठाना…

फिर परीक्षा रद्द कर देना।

o 11 साल तरक्की बेमिसाल का नारा देने वाली हरियाणा की भाजपा सरकार का असल नारा है…

11 साल….

पेपर लीक, घोटाले बेमिसाल।

o नायब राज में HPSC – “हेराफेरी सर्विस कमीशन’’ और HSSC – “हेराफेरी सेंटिंग सर्विस कमीशन’’ बन गया है।

दसवीं और बारहवीं के हरियाणा बोर्ड के पेपर, बीए के पेपर, एचसीएस, सीईटी, एसआई भर्ती, डेंटल सर्जन, पुलिस कांस्टेबल भर्ती, ग्राम सचिव भर्ती, क्लर्क भर्ती, क्लर्क भर्ती (बिजली विभाग) एक्साइज इंस्पेक्टर, एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर, कंडक्टर भर्ती, आईटीआई इंस्ट्रक्टर भर्ती, आबकारी इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार, पीटीआई, एचटेट, केंद्रीय विद्यालय संगठन प्राइमरी टीचर, असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज, बी. फार्मेसी, छम्म्ज् जैसे अनगिनत पेपर लीक और भर्ती घोटाले हुए हैं।

o आज देश में हरियाणा की पहचान ‘पेपर लीक फैक्टरी’ के नाम से बन गई है। ये है नायब सरकार का ‘घणा कमाल’।

5. बाढ़ की विपदा में ‘नायब रहे गायब’ !

न तैयारी, न बाढ़ प्रबंधन, न बाढ़ रोकथाम – यही है नायब सैनी सरकार का असली चेहरा।

पहले तो मुख्यमंत्री कहते रहे कि बाढ़ ही नहीं आई, उसके बाद ₹7,000 प्रति एकड़ के मुआवजा ऐलान किया, जिसकी एक फूटी कौड़ी नहीं मिली।

फसलें बर्बाद हो गई,

ट्यूबवेल नष्ट हो गए,

हजारों मवेशी बह गए,

हजारों मकान ढह गए,

लेकिन केंद्र हो या राज्य की भाजपा सरकार…

दोनों ने एक आना मुआवज़ा न देकर असली ‘हरियाणा विरोधी’ चेहरा दिखा दिया।

6. खेती-किसानी का बंटाधार, MSP और खाद के लिए हाहाकार,

ऐसी रही ‘घणी कमाल’ वाली नायब सरकार !

o धान की फसल का MSP है ₹2,389 प्रति क्विंटल, और पिट रहा है ₹1800/₹1900 प्रति क्विंटल में। बाजरे का ₹2,775 प्रति क्विंटल, और पिट रहा है ₹1,800 प्रति क्विंटल में, क्योंकि सरकारी खरीद है ही नहीं। नरमा कपास का MSP है ₹8,100 प्रति क्विंटल, और बिक रही है ₹6,500-₹7,200 प्रति क्विंटल में क्योंकि सरकारी खरीद है ही नहीं।

o न DAP है और न यूरिया। लंबी कतारें हैं, किसान की दुर्गति है और खाद की कालाबाजारी है।

7. वसूली वाली नायब सरकार हुई मालामाल, यही है घणा कमाल !

o 03 अगस्त, 2025 से अनाप-शनाप कलेक्टर रेट बढ़ा हरियाणा की जनता से सालाना अतिरिक्त ₹5,000 करोड़ वसूली।

8. बिजली की ‘घणी लूट’ वाली नायब सरकार का घणा कमाल!

o बिजली दर बढ़ोत्तरी से हरियाणवियों की जेब पर ₹5,000 करोड़ सालाना की डकैती। पहले तो 16 जनवरी, 2025 से फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से 47 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी कर डाली और फिर 01 अप्रैल, 2025 से अनाप-शनाप बिजली दरें बढ़ा गरीब से गरीब पर हजारों करोड़ का बोझ डाल दिया। यहाँ तक कि, एक पंखा व दो लाईट वाले घर हों, आटा चक्की हो, लकड़ी का आरा हो, बर्फ कारखाना हो,पोल्ट्री फार्म हो, पॉली हाउस हो, खेतों के ट्यूबवेल हों या भगवान का घर – मंदिर, सबसे वसूली कर डाली।

9. युवाओं की उम्मीदों का ‘घणा पलायन’ – यही है ‘घणा कमाल’!

जिधर नज़र उठाईये, हरियाणा के युवा विदेश पलायन कर रहे हैं। वजह – बेरोजगारी, जिम्मेदार-भाजपा सरकार।

10. भाईचारा तोड़ने का है सबको मलाल – यही है भाजपा का ‘घणा कमाल’!

हरियाणा में षडयंत्रकारी तरीके से सामाजिक भाईचारा तोड़ने वाली शकुनि की चौपड़ बिछाई जा रही है। सिस्टम को चलाने वाले सरकार के हुक्मरानों से अब आला से आला अफसर हो या जनता, सबका विश्वास उठ गया है। न्याय का धृतराष्ट्र अंधा है, शकुनि की चौपड़ बिछी है और दुर्योधन की चालें हावी हैं। पहले की तरह, एक बार फिर कोशिश की जा रही है कि हरियाणा का भाईचारा नफरत का शिकार हो जाए। पर हरि के हरियाणा को सत्ताधारियों के चीरहरण के खिलाफ खड़े हो इस षडयंत्र को हराना होगा।

ये ‘घणा कमाल’ नहीं, ‘घणे सवाल’ हैं, जो हरियाणा का बच्चा-बच्चा भाजपा सरकार से पूछ रहा है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल