Paris Olympic 2024: हरियाणा की बेटी Manu Bhaker ने भारत को दिलाया पहला मेडल,PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई -
Current NewsWorldखेलदेश

Paris Olympic 2024: हरियाणा की बेटी Manu Bhaker ने भारत को दिलाया पहला मेडल,PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भारत को पहला पदक दिलाया। मनु भाकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने ओलंपिक शूटिंग में भारत के लिए ब्रांज मेडल जीता। फाइनल में मनु भाकर ने कुल 221.7 अंक हासिल किए।

PM मोदी ने ट्वीट किया- एक ऐतिहासिक पदक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एक ऐतिहासिक पदक। #ParisOlympics2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि।”

Paris Olympic 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह निशानेबाजी प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी…”

 

Manu Bhaker Paris Olympics 2024

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर जश्न शुरू हुआ।

https://x.com/AHindinews/status/1817514168666497357

 

 

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker)की दादी ने कहा, “उसने बहुत अच्छा काम किया है। जब वो यहां आएंगी तो हम सब उसका स्वागत करेंगे…
निशानेबाज मनु भाकर ने #ParisOlympics2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

पूरे देश के लिए गर्व की बात

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के ताऊ बलजीत सिंह ने कहा, “ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि पहली बार महिला शूटिंग में मेडल आया है। हमें आशा थी गोल्ड मेडल आएगा लेकिन ये भी एक अच्छी उपलब्धि है। ओलंपिक में तीसरे स्थान पर रहना बहुत बड़ी बात है। उसने बहुत कड़ी मेहनत की है।”

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल