HARYANAHOME

Palwal News: दिग्गजों ने सिखाए प्रबंधन नेतृत्व के गुर, एसवीएसयू के ट्रांजिट कैंपस में हुआ मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘लीडएक्स’

Palwal News: पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित ‘लीडएक्स’ में प्रबंधन जगत की नामचीन हस्तियों ने प्रबंधकों और रिसर्च स्कॉलर्स को मैनेजमेंट के गुर सिखाए।

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित ‘लीडएक्स’ में प्रबंधन जगत की नामचीन हस्तियों ने प्रबंधकों और रिसर्च स्कॉलर्स को मैनेजमेंट के गुर सिखाए। ‘सेवा उत्कृष्टता के लिए नेतृत्व’ विषय पर आयोजित इस प्रबंधन विकास कार्यक्रम में विविध आयामों पर मंथन हुआ और आदर्श प्रबंधन लीडर तैयार करने की रणनीति पर भी विमर्श हुआ। ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रोफ़ेसर सुजाता शाही ने विशेषज्ञ वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता का विस्तार आवश्यक है। जीवन में सीखना और उसे व्यवहार में लाना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रोफेसर सुजाता शाही ने रामायण और अन्य शास्त्रों के उदाहरण देते हुए उनसे प्रबंधन और नेतृत्व सीखने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध टेडएक्स वक्ता, लेखक और प्रशिक्षक डॉ. शंकर गोयनका ने ‘संगठन के लिए उत्कृष्टता हेतु नेतृत्व’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने नेतृत्व गुणों पर चर्चा करते हुए संवाद, वेशभूषा, बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास, अनुशासन और विनम्रता को और श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शंकर गोयनका ने कहा कि अच्छा वक्ता होने से पहले हमें अच्छा श्रोता भी बनना पड़ेगा।

दूसरे सत्र में परसेप्शन मैनेजमेंट कंसल्टिंग के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद सी. पंडिता ने कर्मचारियों को संस्थान के साथ जोड़े रखने और एक प्रेरित कार्यबल के निर्माण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बेहतर माहौल और प्रेरणा देकर ही संस्थान की प्रगति को रफ्तार दी जा सकती है।

तीसरे सत्र में ‘स्टडिनेक्स सर्विसेज’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रणव खरबंदा ने सेवाओं की उत्कृष्टता पर प्रेरक व्याख्यान दिया। चौथे सत्र में विश्वविद्यालय की निदेशक प्रोफेसर सुजाता साही ने व्यवहारात्मक उत्कृष्टता के माध्यम से नेतृत्व विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दैनिक व्यवहार और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया।

एमडीपी की निदेशक एवं प्रबंधन संकाय की डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इस आयोजन से प्रबंधन से जुड़े सभी प्रतिभागियों को नेतृत्व निखारने में लाभ मिलेगा। प्रोफेसर सुजाता शाही, एमडीपी की संयोजक तथा स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी की चेयरपर्सन डॉ. सविता शर्मा और प्रोफेसर रुचि सक्सेना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. सविता शर्मा ने कहा कि इस आयोजन से प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर प्रोफेसर जॉय कुरियाकोजे भी उपस्थित थे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।