HARYANA

Palwal News: पलवल एसपी वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Palwal News: पलवल एसपी वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पलवल एसपी वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक

क्राइम ब्रांच पलवल पुलिस ने करीब 50 लाख कीमत के 109.856 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर आरोपियों को दबोचा।

एसपी पलवल का नशा तस्करों को कड़ा संदेश- नशा तस्करों को केवल जेल की सलाखें ही नहीं भेजा जाएगा साथ ही उनकी संपत्तियों को अटैच कर किया जाएगा ध्वस्त।

नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें-वरुण सिंगला, एसपी पलवल।

पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता में करते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला ने बताया कि जिला पुलिस न केवल नशे के खिलाफ आमजन को जागरुक कर रही है साथ ही नशा तस्करों पर भी कड़ा प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पलवल के प्रभारी दीपक गुलिया टीम ने 109.856 किलोग्राम गांजा की आठवीं वाणिज्यिक मात्रा के साथ दो नशा तस्करों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

लीड- दिनांक 24 अक्टूबर की अलसुबह, CIA पलवल टीम प्रभारी P/SI दीपक गुलिया की टीम के ASI लक्ष्मन सिंह टीम साथ अपराधों की रोकथाम हेतु बाबरी मोड होडल पर मौजूद था जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सुन्दर पुत्र देवीराम व उमेद पुत्र कलवा निवासीयान गाँव अलावलपुर थाना चादहट जिला पलवल जो अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) बेचने का काम करते है जो ये दोनो आज भी अपनी गाडी स्कारपियो नंबर-HR51CF-8878 में काफी मात्रा में गांजा लेकर कोसी (यु०पी०) की तरफ से पलवल आयेगे। अगर करमन बोर्डर टोल टैक्स के नजदीक नाकाबन्दी की जाये तो गांजा (नशीला पदार्थ) सहित काबू आ सकते है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

बरामदगी- राजपत्रित अधिकारी DSP होडल श्री सुरेन्द्र कुमार के समक्ष तलासी में गाडी स्कारपियो में मिले पांच प्लास्टिक कटटों में कुल 109.856 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 ला ख रुपए है।

मादक पदार्थ कहां से लाए थे कहां सप्लाई करना था- अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने बरामद गांजा उडीसा से लाना बतलाया है जिसे आस-पास के इलाके में सप्लाई करना था।

अपराधिक रिकॉर्ड- अभी तक आरोपियों द्वारा यह पहली वारदात को अंजाम देना पाया गया है। एहतियात के तौर पर साथ लगते जिलों व राज्यों से रिकॉर्ड खंगलवाया जा रहा है।

रिमांड- आरोपियों को मादक पदार्थ तस्करी के मुख्य स्त्रोत का पता लगाने हेतु पुलिस रिमांड पर लेने की प्रकिया की जा रही है।

एसपी पलवल का नशा तस्करों को कड़ा संदेश- पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों में कहा कि नशा तस्करों को केवल जेल की सलाखें ही नहीं भेजा जाएगा साथ ही उनकी संपत्तियों को अटैच कर ध्वस्त भी किया जाएगा ।

अपील- नशा गतिविधयों की सूचना MANAS पोर्टल नं0 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल