HARYANANATIONAL

Palwal News: पलवल में मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष यूनिस अहमद का बड़ा बयान, कहा- नवरात्रों में 9 दिन तक ना बेचे मांस 

Palwal News: मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष यूनिस अहमद ने कहा है कि नव रात्रे शुरू हो चुके है। ऐसे में कोई भी मुस्लिम मांस विक्रेता कोई भी ऐसा काम न करे जिससे हिन्दू भाइयों की भावनाओं को ठेस लगे।

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पलवल में मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष यूनिस अहमद का बड़ा बयान, कहा- नवरात्रों में 9 दिन तक ना बेचे मांस

आप सभी मुस्लिम मांस विक्रेता से अपील है नवरात्रों मे 9 दिन तक मांस न बेचे व जिला प्रशासन से अपील है शहर में मंदिरो के पास रखे साफ सफ़ाई का ध्यान ।

मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष यूनिस अहमद ने कहा है कि नव रात्रे शुरू हो चुके है। ऐसे में कोई भी मुस्लिम मांस विक्रेता कोई भी ऐसा काम न करे जिससे हिन्दू भाइयों की भावनाओं को ठेस लगे। वे अपनी मांस की दुकानो को कपडे से ढक कर रखे या काले शीशी में मांस बेचे। अगर संभव हो सके तो नौ रात्री तक वे मांस की ब्रिकी न करे। ऐसा करने वाले मुस्लिम को सोसायटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। श्री अहमद ने बताया कि पलवल में सदियों से हिन्दू मुस्लिम भाईचारा है और यहां हर त्यौहार मिल जुल कर मनाया जाता है। इसलिए कुछ स्वार्थी किस्म के लोग इस भाईचारा को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है जिसे हम कामयाब नहीं होने देगें। उन्होंने बताया कुछ माह पहले मस्जिद में मरा हुआ सूअर फेक कर ये शरारती तत्व माहौल बिगाडने की कोशिश कर चुके है परन्तु इस शहर की हिन्दू मुस्लिम एकता के आगे इनकी एक न चली और सभी ने समझदारी से काम लिया। अब नव रात्रे आ गए है और चुनाव सिर पर है इसलिए कुछ लोग इन नव रात्री में शहर का माहौल बिगडाने की कोशिश कर सकते है। इसलिए मेरी मांस विक्रेताओ से अपील है कि अगर संभव हो सके तो वे नौ रात्री तक मांस की ब्रिकी न करे। अगर संभव न हो तो वे मांस की दुकानो को काले शीशे से ढक कर रखे और खुले में मांस न बेचे। उन्होने कहा धर्म चाहे कोई भी हो, सभी धर्म प्रेम, प्यार व भाईचारा का ही संदेश देते हैं। इसी संदेश को ही आगे बढाने का काम मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी पूरे हरियाणा में आगे बढ़ा रही है।

हाजी यूनुस अहमद
प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा मुस्लिम वेलफ़ेयर सोसायटी

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button