HARYANA

Palwal News: 9 साल बेमिसाल गौरवशाली रैली 2023 की पलवल मेट्रो सौगात को मिली केंद्रीय मंजूरी

Palwal News: 9 साल बेमिसाल गौरवशाली रैली 2023 की पलवल मेट्रो सौगात को मिली केंद्रीय मंजूरी

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। 9 साल बेमिसाल गौरवशाली रैली 2023 की पलवल मेट्रो सौगात को मिली केंद्रीय मंजूरी

पूर्व विधायक दीपक मंगला ने खुशी के साथ साथ जताया आभार

पलवल के लोगों को कभी दिवास्वपन लगने वाली मेट्रो बहुत जल्द पलवल से फराटा भरने की राह पर चल पड़ी है
25 जून 2023 को गदपुरी में फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 9 साल बेमिसाल गौरवशाली रैली का आयोजन किया था जिसमें उस समय के मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय शहरी विकाश एवं आवास मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए थे उस गौरवशाली रैली के आयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और पलवल के तत्कालीन विधायक दीपक मंगला ने संयुक्त रूप से मेट्रो के लिए पलवल के लोगों के सपने को साकार करने की मांग उठाई थी जिसे मंच से ही तत्कालीन मुख्यमंत्री ने पूर्ण करने की घोषणा की थी और उसके दो दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और राइट्स की संयुक्त टीम ने बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो के लिए दौरा किया था और अब लगभग 4320 करोड़ लागत की इस परियोजना के साथ साथ गुड़गांव से वाया फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड मेट्रो परिचालन
को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है और फाइल फाइनेंशियल कमेटी को भेज दी गई है।

यहां उल्लेखनीय है पलवल से हजारों दैनिक यात्री बल्लभगढ़ फरीदाबाद दिल्ली पढ़ने और रोजगार के लिए जाते हैं उनके लिए यात्रा सुविधा के रूप में यह खुशी का पल लेकर आई है अपनी वर्षों पुरानी मांग को पूर्णता की ओर जाने पर पूर्व विधायक दीपक मंगला ने खुशी जताने के साथ-साथ भारत के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व फरीदाबाद के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी का धन्यवाद किया है और कहा है कि यह परियोजना निश्चित रूप से पलवल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल