
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। के० सी० एम० वर्ल्ड स्कूल के छात्र अनुषा शर्मा ने 99 % अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हिमांशी ने 98.8 % अंक लेकर द्वितीय व स्वस्ति आर्या, सृष्टि, मोहित, लक्षिता ने 98.4 % अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अदिति तेवतिया ने 98.2%, कुनाल गर्ग व हर्शिका 98% अंक, अभिनव व लविश ने 97.8%, प्रतीक, करण व कृष्णा गोयल ने 97.4% अंक, मनस्वी, गर्विता, दर्पण, ज्योतिका व राशी ने 97.2% अंक, लावन्य चौधरी व मानवी पवार ने 97% अंक, लक्ष्य फौजदार ने 96.8% अंक, पंकज मंगला ने 96.6% अंक व सार्थक ने 96.4% अंक तथा रिशिका व जिया सेठी ने 96.2% अंक लेकर स्कूल का नाम रौशन किया।

विषयवार मैथ्स में अधिकतम 100 अंक, साइंस में अधिकतम 100 अंक, सामाजिक विज्ञान में अधिकतम 100 अंक, हिंदी में अधिकतम 100 अंक, अंग्रेजी में अधिकतम 100 अंक तथा म्यूजिक वोकल में भी अधिकतम 100 अंक प्राप्त किए। ऐसा पहली बार हुआ जब विद्यालय के सभी विषयों में अधिकतम अंक 100 आए है। विद्यालय के कुल 92 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। स्कूल के चेयरमैन डॉ राम नारायण भारद्वाज, डायरेक्टर श्री अनिल भारद्वाज व प्रिंसिपल श्रीमती पारुल भारद्वाज तथा को-ऑर्डिनेटर श्रीमती मंजू कँवर ने सभी अभिभावकों व छात्रों को बहुत बधाई दी ।
Back to top button







