HARYANAHOME

Palwal News: पलवल के कैंप कॉलोनी की चिकित्सा लाइब्रेरी का हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ, स्थानीय लोगों ने मंत्री गौरव गौतम का फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

Palwal News: पलवल के कैंप कॉलोनी की चिकित्सा लाइब्रेरी का हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ, स्थानीय लोगों ने मंत्री गौरव गौतम का फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पलवल के कैंप कॉलोनी स्थित चिकित्सा लाइब्रेरी का शुभारंभ हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और पलवल जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन बैसला और जिला सिविल सर्जन सत्येंद्र वशिष्ठ द्वारा किया गया इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मंत्री गौरव गौतम का फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया. वहीं स्थानीय पार्षद और मनोनीत पार्षद द्वारा खेल मंत्री के समक्ष मांगों को भी रखा गया

पलवल कैम्प कॉलोनी में स्वास्थ्य सेवाओं की सेवाओं को निरंतर आगे बढ़ते हुए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं मिल सके इस लाइब्रेरी का उद्घाटन हरियाणा के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने किया जिसको लेकर उन्होंने कहा लोगों के लिए प्रतिदिन यहां सरकारी डॉक्टरों की देखरेख में लोगों का इलाज होगा और वही सप्ताह में एक दिन आयुष के डॉक्टर भी इस डिस्पेंसरी में बैठेंगे जिसको लेकर मौके पर ही लोगों ने मांग की और तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला सिविल सर्जन को यह आदेश दिए।

 

वहीं उन्होंने लोगों को आश्वासन भी दिया कि जो उन लोगों के जरिए मांग पत्र रखा गया है उन सभी मांगों को उन्होंने एक सिरे से स्वीकार करते हुए का विकास के कार्यों में पलवल में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कहा कि लगातार पुलिस क्षेत्र में गश्त करेगी और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कहा कि कैंप कॉलोनी को हरा भरा बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा जो भी बेहतर काम और बेहतर योजनाएं होंगी उनको लागू किया जाएगा।

वहीं लोगों ने मांग भी की मार्केट के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं जिसको लेकर उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अंदर जैसे ही सीसीटीवी कैमरे के लिए बजट और प्रावधान होगा तो प्राथमिकता के तौर पर वह तुरंत पूरा किया जाएगा ।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे 5 साल पलवल के अंदर रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य होंगे और पूरे 5 साल विकास के कार्य कहीं ना कहीं होते हुए नजर आएंगे। वहीं एक बार फिर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस के नेताओं के ऊपर कड़ा प्रहार किया बोले यहां के नेताओं को सुर्खियां में बने रहने के लिए ऊल जुलूल बातें करने की आदत बन गई है वही पलवल शहर की जनता ने ऐसे नेताओं को घर बैठने का काम किया है और यही पलवल की जनता उनका राजनीतिक संन्यास की ओर ले जाकर घर बैठेगी।

वहीं उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के नेताओं को रात के सपनों में भी सत्ता दिखाई देती है और इसी सपने को देखते हुए जनता ने उन्हें घर बैठने का काम और उनके नेताओं को हार का रास्ता भी दिखाने का काम किया है

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल