HARYANA

Palwal News: फरीदाबाद पलवल की जनता को दिवाली का तोहफा, आज शुरू होगा बघोला फ्लाई ओवर: दीपक मंगला

Palwal News: फरीदाबाद पलवल की जनता को दिवाली का तोहफा, आज शुरू होगा बघोला फ्लाई ओवर: दीपक मंगला

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। दिवाली के त्योहार पर हर कोई घर पहुंच कर त्योहार मनाना चाहता है लेकिन जाम की वजह से कई बार पहुंचने में देर हो जाती है परंतु पलवल फरीदाबाद के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए दिवाली का त्यौहार जाम के झाम से मुक्त करने वाला होगा क्योंकि धनतेरस के अवसर पर दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघोला पुल को आम जनता के आवागमन के लिए खोला जा रहा है ।

 

यह जानकारी पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला ने प्रेस के साथ साझा की है विधायक दीपक मंगला ने बताया कि हमारे फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर जी गत दिवस पलवल आए थे उनके साथ जो बात हुई थी तो उन्होंने अधिकारियों से बात करके जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिवाली के शुभ अवसर पर खोलने का आदेश जारी किया था जिससे यात्रीगण सनातन संस्कृति के इस सर्वमान्य त्योहार पर अपने प्रिय जनों के पास जल्दी पहुंचे घर पहुंच कर परिवार की खुशियों में शामिल हो सके माननीय सांसद महोदय विकास कार्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं और उनका यह तोहफा आम जनता को जाम से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होगा विधायक दीपक मंगला ने सांसद महोदय को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए उनका पलवल क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया और कहा की विधिवत उद्घाटन बाद में होता रहेगा

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल