HARYANA

Palwal News: पलवल के बघोला गांव में ठहराव के दौरान सनातन धर्म एकता यात्रा के माध्यम से हिंदू राष्ट्र का अलख जगाने वाले बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने जनता में भरा जोश

Palwal News: पलवल के बघोला गांव में ठहराव के दौरान सनातन धर्म एकता यात्रा के माध्यम से हिंदू राष्ट्र का अलख जगाने वाले बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने जनता में भरा जोश

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पलवल, मुसलमान को गाली देने वाला हिंदू नहीं है। बल्कि हिंदू तो वह है, जो अपने सनातन की बात करें और अब अच्छा समय है। जो सनातन को अपनाना चाहे उनका स्वागत है। इन विचारों के साथ पलवल के बघोला गांव में ठहराव के दौरान सनातन धर्म एकता यात्रा के माध्यम से हिंदू राष्ट्र का अलख जगाने वाले बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने पलवल की जनता में जोश भर दिया।

7 नवंबर को दिल्ली से भारी संख्या में देश प्रेमियों के साथ पदयात्रा पर निकले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत हो रहा है। तो वहीं पलवल क्षेत्र में पहुंचने पर हरियाणा प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम व अन्य साधु संत बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के साथ मौजूद रहे खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जिस तरह बागेश्वर धाम के बागेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री इस यात्रा को अलग जगाने का काम कर रहे हैं इस तरह हिंदू भी एकजुट होकर इस यात्रा को अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग दे रहा है जिससे आम लोगों में एक हिंदुत्व की बात उनके दिल में जाग सके वहीँ यहां के लोगों में बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर जोश भर दिया। अपने चिरपरिचित अंदाज में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भेदभाव छुआछूत मुक्त हिंदू राष्ट्र भारत को कौन बनाएगा क्या पड़ोसी बनाएंगे या आप बनाएंगे। उन्होंने कहा बालाजी की आज्ञा से हम इस मिशन पर निकले हैं। उनकी आज्ञा पर हम बांके बिहारी से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमें दूसरे धर्म को गालियां नहीं देनी है। बल्कि अपनी बात को सही तरीके से रखना है। उन्होंने बताया हमने इंडियन आर्मी और उसके बाद आज का दिन सिख भाइयों को और कल किसानों के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा हमें शौक नहीं है, पैदल चलने का या बीमार होकर चलने का या दिन-रात जागने का हमें सिर्फ एक ही इच्छा है कि सनातन धर्म की रक्षा हो और सनातन एकता एक बड़ा उदाहरण बने। उन्होंने कहा हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा। तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल