Palwal News: सीआईए (एवीटी) हथीन को मिली बड़ी कामयाबी, 6 साल पुराने गऊकशी मामले में वांछित आरोपी दबोचा
Palwal News: सीआईए (एवीटी) हथीन को मिली बड़ी कामयाबी, 6 साल पुराने गऊकशी मामले में वांछित आरोपी दबोचा

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।सीआईए (एवीटी) हथीन को मिली बड़ी कामयाबी, 6 साल पुराने गऊकशी मामले में वांछित आरोपी दबोचा
गौ तस्करी तथा गौ हत्या करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, पलवल पुलिस इन मामलों में जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है-वरुण सिंगला, एसपी पलवल।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी P/SI दीपक गुलिया की टीम ने गऊकशी के एक पुराने मामले में सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान असफाक उर्फ कुक्कन पुत्र उसमान, निवासी दोवा (थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूह) के रूप में हुई है।

सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी P/SI दीपक गुलिया के अनुसार यह मामला 25 अगस्त 2020 का है, जब बहीन थाना में तैनात प्रधान सिपाही सुशील कुमार और उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोट गांव के जंगलों में कुछ लोग गऊकशी कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत छापेमारी की थी, जिसमें मौके से जावेद उर्फ चंडाल को दबोच लिया गया था, जबकि उसके अन्य साथी—बोलर उर्फ अनसार, ताहिर, हक्कू और कुक्कन (वर्तमान में गिरफ्तार)—भागने में सफल रहे थे। पुलिस को घटनास्थल से भारी मात्रा में साक्ष्य मिले थे, जिनमें शामिल थे। 17 किलो मांस, गऊकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार, 4 जीवित गाय को बेरहमी से रस्सियों से बांधकर रखा हुआ था। इस मामले में बहीन थाना पुलिस ने हरियाणा गऊवंश संरक्षण एवं गऊ संवर्धन एक्ट 2015 (HGS & GS ACT) की धारा 3, 8 और 13 (1), (3) के तहत मुकदमा नंबर 77 दर्ज किया था। मामले में उसी रोज जावेद उर्फ चंडाल तथा 19 मई 2021 को आरोपी बोलर उर्फ अनसार को गिरफ्तार किया गया।
सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी ने बताया कि अब, पुलिस अधीक्षक पलवल के निर्देशों पर मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर (SI) जमशेद अली की टीम ने 18 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी असफाक उर्फ कुक्कन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौ तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।







