HARYANA

Palwal News: बाल विवाह में संलिप्त हुए तो हो सकती है जेल: वरुण सिंगला, एसपी पलवल

Palwal News: बाल विवाह में संलिप्त हुए तो हो सकती है जेल: वरुण सिंगला, एसपी पलवल

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।बाल विवाह में संलिप्त हुए तो हो सकती है जेल: वरुण सिंगला, एसपी पलवल।

बाल विवाह करना संज्ञेय और गैर जमानती अपराध- वरुण सिंगला, एसपी पलवल।

पलवल। एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस नें बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार 18 वर्ष आयु से कम लडकी की और 21 वर्ष से कम आयु के लडके का विवाह करना संज्ञेय और गैर जमानती अपराध है। इस सबंध में जिला पुलिस की टीमें अलग अलग स्थानों जैसे आँगनवाडी केन्द्र, मन्दिरो इत्यादि में जाकर पण्डित तथा आमजन को बाल विवाह ना करनें हेतु जागरुक भी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह सबंधी पुलिस को सूचना दें क्योकि बाल विवाह एक समाजिक बुराई है और आमजनता से अनुरोध है कि बाल विवाह रोकनें में प्रशासन की मदद करें। बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत व्यक्ति को 2 साल की कैद या 1 लाख जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान है। बाल विवाह करवानें वालें पंडित, हलवाई, माता-पिता, मौलवी सब सजा के हकदार है। इस सबंध में एसपी पलवल नें कहा कि बाल विवाह करना दंडनीय अपराध है और कम आयु के लडके व लडकी की शादी कानूनी जुर्म के साथ-साथ बच्चो के भविष्य की बर्बादी है जिससे शारीरिक विकास बाधित हो जाता है और ऐसे खिलवाड अपनें बच्चो के साथ ना करें। पुलिस अधीक्षक नें सभी प्रबंधक थाना व अन्य यूनिट इन्चार्जों को निर्देश दिए गये है कि सभी थाना प्रभारी अपनें -2 अधीन क्षेत्र में गाँव, मौहल्ला, में कडी निगरानी रखेंगें अगर कोई बाल विवाह सबंधी किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो तुरन्त मौका पर जाकर कानूनी कार्रवाई करेंगें ।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाल विवाह सबंधी किसी प्रकार की सूचना है तो तुरन्त पुलिस को डायल 112, महिला हेल्पलाईन नंबर 1091 पर सूचित करें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow