Palwal News: एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अंतर्गत अंतर्गत एवीटी हथीन को मिली बड़ी सफलता
Palwal News: एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में "ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अंतर्गत अंतर्गत एवीटी हथीन को मिली बड़ी सफलता

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अंतर्गत अंतर्गत एवीटी हथीन को मिली बड़ी सफलता
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री वरुण सिंगला,आईपीएस, पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को वाहन चोरों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं।* निर्देशों की पालना के तहत चल रहे “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” में एवीटी हथीन ने गुरुग्राम से चोरी किए हुए दो ट्रैक्टर सहित दो चोर आरोपी गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए एवीटी हथीन प्रभारी P/SI दीपक गुलिया ने बताया कि को एसआई मोहम्मद यासिर के नेतृत्व में एवीटी टीम हथीन थाना क्षेत्र अंतर्गत हथीन रेस्ट हाउस चौक पर गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नूंह के उदका का रहने वाला नंद किशोर उर्फ नंदू और सोहना के सांप की नंगली का रहने वाला नीरज चोरी के ट्रैक्टर लेकर बेचने के लिए हथीन होते हुए नूंह की तरफ जाएंगे। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वामिका रोड पर नाकेबंदी की। करीब 20 मिनट बाद दो ट्रैक्टर मण्डकोला की तरफ से आते दिखे। टीम ने ट्रैक्टरों को रोक लिया और आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों ट्रैक्टरों से नंबर प्लेट नहीं मिली और आरोपी कोई कागजात पेश ना कर सके। पूछताछ में आरोपी नंद किशोर उर्फ नंदू ने बताया कि उसने ट्रैक्टर को गुरुग्राम से करीब एक महीना पहले चोरी किया था। साइबर सेल से पता करने पर यह ट्रैक्टर गुरुग्राम के थाना शिवाजी नगर गुरुग्राम में बीती 27 नवंबर को चोरी होना पाया गया। दूसरे आरोपी नीरज ने बताया कि उसने ट्रैक्टर गुरुग्राम से छह महीने पहले चोरी किया था। जो थाना सदर गुरुग्राम में 12 अगस्त 2025 को चोरी हुआ था।
एवीटी (AVT) स्टाफ हथीन प्रभारी ने बताया कि बरामद ट्रैक्टरों को कब्जा में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना हथीन में मामला पंजीबद्ध कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित पुलिस को भी दी गई है। आरोपियों को आज पेश अदालत किया जाएगा।
Back to top button







