HARYANA

Hisar News: सेवा पखवाड़ा व गांधी जयंती के उपलक्ष में सेंट्रल जेल हिसार 2 के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Hisar News: सेवा पखवाड़ा व गांधी जयंती के उपलक्ष में सेंट्रल जेल हिसार 2 के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Hisar News: हिसार, 02 अक्टूबर। सेवा पखवाड़ा के समापन अवसर पर तथा महात्मा गाँधी जयंती के उपलक्ष में जेल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमे जेल के अधिकारी, कर्मचारी, बंदियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो ने श्रमदान किया। जेल अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया गया था, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का समापन हुआ।
उन्होंने सेवा पखवाड़ा के समापन अवसर पर ग्रीन फिट हिसार फिट तथा प्रयतन फाउंडेशन के सभी सदस्यों का सेंट्रल जेल व बाहरी परिसर में आयोजित की गई गतिविधियों में प्रतिभागिता करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ रमेश भाटी तथा अनिल कसाना व उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button