HARYANA

MWB NEWS: एम डब्ल्यू बी संगठन उत्तर भारत में नवीन मल्होत्रा व राजेंद्र शर्मा को मिली जिम्मेदारी

MWB NEWS: एम डब्ल्यू बी संगठन उत्तर भारत में नवीन मल्होत्रा व राजेंद्र शर्मा को मिली जिम्मेदारी

MWB NEWS: एम डब्ल्यू बी संगठन उत्तर भारत में नवीन मल्होत्रा व राजेंद्र शर्मा को मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ:  मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन ने उत्तर भारत के संगठन में विस्तार करते हुए कैथल जिला से नवीन मल्होत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजेन्द्र शर्मा(बराड़ा) उपाध्यक्ष को बनाया गया है। उपरोक्त नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि संगठन द्वारा सर्व समिति से फैसला लिया गया है । जिसमें कैथल जिला से नवीन मल्होत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजेन्द्र शर्मा(बराड़ा) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जो कि लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं।उन्होंने बताया कि उक्त दोनों पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा साथ-साथ दोनों पदाधिकारी पत्रकार के हितों की आवाज उठाने में सदैव अग्रणी होकर कार्य करेंगे।

धरणी ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर पत्रकारिता जगत से जुड़े मेहनती, ईमानदार और लगनशील साथियों को भिन्न-भिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां देता रहता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन उत्तर भारत में सबसे बड़ा संगठन है जिसमें सैकड़ो की संख्या में पत्रकार साथी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि संगठन हरियाणा ही नहीं चंडीगढ़, हिमाचल ,पंजाब ,जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड तथा राजस्थान और दिल्ली में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

पत्रकारिता और सामाजिक विषयों पर होती है गोष्टी

धरनी ने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश के विभिन्न कोनों में संगठन के कार्यक्रम करवाता है ।जिसमें सभी साथियों को मुफ्त में आई कार्ड 10_10 लाख रुपए की मुफ्त टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी के अलावा कोई भी सदस्यता शुल्क नहीं लेता। यही नहीं हरियाणा सहित अन्य प्रदेश के पत्रकारों के दुख सुख में शरीक होते हुए कई पत्रकार साथियों की बीमारी की दौरान लाखों रुपए के रूप में आर्थिक मदद भी कर चुका है। इसके अलावा पत्रकारिता जगत से जुड़े बड़े चर्चित नाम संपादक और सामाजिक चिंतक के अलावा सामाजिक क्षेत्र में देश और विदेश में नाम चिन हस्तियों के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े पहलू और सामाजिक चुनौतियां और बदलाव पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है।

संगठन की उम्मीद पर उतरेंगे खड़ा

कैथल जिला से वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन मल्होत्रा ,

व उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा(बराड़ा)

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है। वे उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास रहेगा की संगठन के लिए बढ़-चढ़कर लगन और मेहनत से कार्य करते हुए पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल