HARYANAHOME

Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को लेकर बड़ी खबर, चचेरी बहन की शादी समारोह में हुआ ये सब?

Masoom Sharma: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में एक शादी समारोह के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ हुए विवाद, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Masoom Sharma: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में एक शादी समारोह के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ हुए विवाद, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्राह्मणवास निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई 2026 की रात अग्रसेन धर्मशाला में उनके चाचा की बेटी का विवाह समारोह चल रहा था।

परिवार के सभी सदस्य वहां मौजूद थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई मासूम शर्मा, जो एक गायक हैं, अपनी बहन प्रिया से मिलने कमरे में गए। पास के कमरे में कुछ लोग शराब पी रहे थे और उनके पास हथियार भी थे। उन लोगों ने मासूम शर्मा के साथ गाली-गलौज की। मासूम शर्मा के साथ मौजूद हरियाणा पुलिस के एक जवान ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसके बाद हथियार निकालकर हाथापाई शुरू कर दी गई। मासूम शर्मा वहां से जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने विकास के बेटे लक्ष्य शर्मा को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्तिक नामक युवक ने मासूम शर्मा को तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी और किसी बड़े गैंग से संबंध होने की बात कही। पुलिस ने विकास की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में Giorgia Andriani ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर मचा बज़ सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर