HARYANA

Khel Gaon Umra: खेल गांव उमरा की पिंकी का BSF में चयन, स्पोर्ट्स कोटे से मिला मौका, एसडीएम ने खेलों को बताया रोजगार का द्वार

Khel Gaon Umra: खेल गांव उमरा की पिंकी का BSF में चयन, स्पोर्ट्स कोटे से मिला मौका, एसडीएम ने खेलों को बताया रोजगार का द्वार

Khel Gaon Umra: हिसार जिले के हांसी उपमंडल के उमरा गांव की पिंकी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में स्पोर्ट्स कोटे के तहत चयन हुआ है। बीएसएफ ने हाल ही में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत देशभर से चयनित 116 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिसमें हरियाणा के 50 युवा शामिल हैं।

 

इन 50 युवाओं में लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों के खिलाड़ी हैं। संयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में एसडीएम राजेश खोथ ने पिंकी को सम्मानित किया। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और रोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं।

एसडीएम खोथ ने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासित, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि एक सच्चा खिलाड़ी कभी बेरोजगार नहीं रहता, क्योंकि खेलों से व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनके तहत खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन और सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिल रही है।

एसडीएम खोथ ने बताया कि सरकार ग्रामीण स्तर तक खेल संस्कति को बढावा दे रही है। इसके लिए स्टेडियमों का विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाएं और कोचिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अनुशासन और निष्ठा के साथ देश की सेवा करने और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल