HARYANA

Kabbadi Champions League: कबड्डी चैंपियंस लीग ट्रॉफी टूर पहुंचा खेल गांव उमरा, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

Kabbadi Champions League: कबड्डी चैंपियंस लीग ट्रॉफी टूर पहुंचा खेल गांव उमरा, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

Kabbadi Champions League: कबड्डी प्रेमियों के लिए उत्साह से भरा माहौल उस समय देखने को मिला, जब कबड्डी चैंपियंस लीग का ट्रॉफी टूर 19 जनवरी को खेलगांव उमरा पहुंचा। आगामी 25 जनवरी से शुरू होने वाले कबड्डी चैंपियंस लीग टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी के आगमन पर गांव में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर हिसार हीरोज टीम के मालिक श्री शेर सिंह राठी जी,राजेश राठी जी और खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ उमरा पहुंचे, जहां खेलगांव उमरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने और गांव के लोगों ने कबड्डी ग्राउंड में भारी संख्या में पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज के बीच ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कबड्डी प्रेमियों और ग्रामीणों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ ग्रामीणों से मुलाकात की और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों ने बताया कि कबड्डी चैंपियंस लीग का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देना और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना है। ट्रॉफी टूर के माध्यम से खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच खेल के प्रति उत्साह और जुड़ाव को मजबूत किया जा रहा है।

वहीं इस मौके पर 6 बार के वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योगा चैंपियन संदीप आर्य भी पहुंचे, संदीप आर्य ने 37 घंटे में लगातार 20000 बार सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाया है। साथ में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हास्य कलाकार झंडू के साथ गायक मंडली भी मौजूद रही

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow