HARYANA

JJP News: जेजेपी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, 32 पदाधिकारी घोषित

JJP News: जेजेपी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, 32 पदाधिकारी घोषित

JJP News: जेजेपी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, 32 पदाधिकारी घोषित

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, एससी सेल के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खटक, एससी सेल प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में 32 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। रिटायर्ड एचसीएस जीत सिंह मेहरा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कृष्ण दहिया, प्रकाश पंवार, डॉ रविंद्र धीन, नसीब उर्फ सोनू, हरी कृष्ण खटक, सूरजमल ग्रोवर और सुभाष बाल्मीकि होंगे।

जेजेपी एससी सेल में रामफल धानक, सतबीर सिंह, लक्की चौधरी, सुरेश नागर, अमित कुमार, जिला पार्षद कमल कायत, जगदीश किराड़ और राजेंद्र बाल्मीकि को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रदेश सचिव के पद पर प्रदीप कुमार, प्रेम लाल, ओमवीर सोहना, सतबीर मुंगेरिया, अमरनाथ बागड़ी, भीम सिंह जलाला और रामेश्वर जुलाना को नियुक्त किया गया हैं। इनके अलावा राजपाल रादौर, विनोद निरंकारी, फूल कुमार दिलावर, सूरजमल झज्जर, डॉ अमरदीप सभरवाल, अमरदीप लड़वाल, बलवंत बवानी खेड़ा और विष्णु बाल्मीकि को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया हैं। वहीं राजू मेहरा प्रदेश प्रवक्ता होंगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल