HARYANA

JJP News: भाजपा सरकार की अनदेखी के चलते सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला हरियाणा का शहर आज बदहाल – दुष्यंत चौटाला

JJP News: भाजपा सरकार की अनदेखी के चलते सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला हरियाणा का शहर आज बदहाल – दुष्यंत चौटाला

JJP News: चंडीगढ़, 1 नवंबर। हमें संघर्ष करना आता है और जननायक जनता पार्टी जमीनी स्तर पर संघर्ष करके अपने संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। किसी भी पार्टी की कामयाबी के लिए एकजुटता और मजबूत संगठन की जरूरत होती है और जेजेपी हलका और जिला स्तर पर अपना मजबूत संगठन खड़ा करने में लगी हुई है। मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही जेजेपी 2029 में जोरदार वापसी करेगी। यह बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कही। वे शनिवार को गुरुग्राम में जेजेपी के एक बड़े जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं डॉ चौटाला ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए यह भी कहा कि अब तक जलभराव क्षेत्र में पीड़ित किसानों को मुआवजा न जारी करना बीजेपी सरकार की बड़ी विफलता है।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है और इसके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार की अनदेखी के कारण आज साइबर सिटी गुरुग्राम की बदहाली हो रही है। गुरुग्राम हरियाणा का सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जिला है, लेकिन यहां के विकास कार्यों में भाजपा सरकार ढिलाई बरत रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम में सड़कें टूटी पड़ी है, जलभराव से लोग हर साल परेशान रहते है, सरकारी अस्पताल खंडहर पड़ा है, आज ऐसे खराब हालात गुरुग्राम के भाजपा ने बना दिए है। इस अवसर पर जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में जेजेपी जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन कर रही है और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है और निरंतर नए लोग भी पार्टी से जुड़ रहे है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल