HARYANA

INLD News: आईपीएस कैडर के अधिकारी वाई पूरन कुमार द्वारा की गई आत्महत्या की निष्पक्ष जांच हो: प्रकाश भारती

INLD News: आईपीएस कैडर के अधिकारी वाई पूरन कुमार द्वारा की गई आत्महत्या की निष्पक्ष जांच हो: प्रकाश भारती

INLD News: आईपीएस कैडर के अधिकारी वाई पूरन कुमार द्वारा की गई आत्महत्या की निष्पक्ष जांच हो: प्रकाश भारती

पिछले 11 सालों में जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से दलितों पर अत्याचार बेतहाशा बढ़े हैं

बीजेपी की सरकार में अगर दलित चीफ जस्टिस और आईपीएस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक का क्या होगा

अगर बीजेपी सरकार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की तो इनेलो पार्टी आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सडक़ों पर उतरेगी

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार में दलितों के साथ लगातार हो किए जा रहे उत्पीड़न की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से दलितों पर अत्याचार बेतहाशा बढ़ गए हैं। बीजेपी सरकार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की लगातार सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस होने के साथ साथ दलित समुदाय से भी आते हैं। एक दलित चीफ जस्टिस के उपर जूता फेंकना बेहद निंदनीय है और देश के संविधान का अपमान है। ऐसा ही दलित उत्पीड़न का एक मामला हरियाणा के आइपीएस वाई पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या करने का है जिन्होंने जातिवादी भेदभाव के चलते आत्महत्या कर ली। वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाईड नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने दलित होने के नाते अपने साथ हुए भेदभाव का जिक्र किया है। प्रकाश भारती ने कहा कि एक षडय़ंत्र के तहत बीजेपी के इशारे पर यह प्रचार किया जा रहा है कि संविधान को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने नहीं बनाया और उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी जा रही हैं। बीजेपी की सरकार में अगर दलित चीफ जस्टिस और आईपीएस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक का क्या होगा। प्रकाश भारती ने हरियाणा के आईपीएस कैडर के अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय मिल सके उसके लिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीजेपी सरकार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की तो इनेलो पार्टी आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सडक़ों पर उतरेगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल