Hisar News: हिसार जिले की 5 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
HARYANA

Hisar News: हिसार जिले की 5 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hisar News: हिसार जिले की 5 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hisar News: हिसार जिले की 5 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
जलभराव से हुए नुकसान की भरपाई करेगी प्रदेश सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
जिले के 276 गांवों के लिए खुला क्षतिपूर्ति पोर्टल,  लगभग 25 हजार किसानों ने 1 लाख 45 हजार एकड़ क्षेत्र में फसल खराबा दर्ज किया
हिसार, 05 सितंबर।
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि विभिन्न गांवों में हुए जलभराव के कारण से फसलों को हुए नुकसान के पंजीकरण हेतु जिले के 276 गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इससे पहले यह पोर्टल 81 गांवों के लिए खुला था। अब 276 गांवों के किसान इस पोर्टल पर फसलों को हुए खराबे को दर्ज कर सकते है।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को बरवाला, हिसार व गांव गंगवा में ड्रेन को ठीक करने के प्रबंधों की समीक्षा के दौरान ग्राम वासियों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। ई-क्षतिपूर्ति पर डाले गए 276 गांवों में आदमपुर तहसील के 30, बालसमंद के 19, बरवाला के 28, बांस के 19, हांसी के 43, हिसार के 87, खेड़ी जालब के 17, नारनौंद के 18 तथा उकलाना तहसील के अंतर्गत 15 गांव शामिल है।  अभी तक लगभग 25 हजार किसानों ने 1 लाख 45 हजार एकड़ क्षेत्र का खराबा दर्ज कर दिया है।

उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द अपनी फसलों के हुए नुकसान का स्वयं सत्यापन ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी हिदायत दे दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जलभराव से हुए नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। फसलों के साथ-साथ जिन लोगों के मकानों को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी की जाएगी। इसके लिए राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दे दिए गए है।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने अग्रोहा टीले का दौरा किया
हिसार, 05 सितंबर।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने शुक्रवार को अग्रोहा टीले का दौरा कर वहां अभी तक की खुदाई के कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पन उन्हें अवगत करवाया गया कि अभी तक यहां पर हुए खुदाई कार्यों में चौथी से 14वीं शताब्दी के कालखंड के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। हाल ही में की गई खुदाई के दौरान यहां मिट्टी के बर्तन, स्थापित अवसंरचनाओं के अवशेष खिलौने, मणके इत्यादि सहित अग्रोहा के समृद्ध इतिहास से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। हरियाणा सरकार द्वारा यहां एक अत्याधुनिक संग्रहालय बनाए जाने के संबंध में मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए है। सचिव विवेक अग्रवाल को यह भी अवगत करवाया गया कि  अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाते हुए इसे पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप विकसित किया जा रहा है। अग्रोहा, महाराजा अग्रसेन की राजधानी होने के कारण महत्वपूर्ण पुरातात्विक और सांस्कृतिक स्थल है।
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा भी यहां व्याख्या केंद्र स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। इसे सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा। यहां आने वाले आगंतुकों के लिए इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों, शैक्षिक कार्यक्रमों और अनुभवात्मक शिक्षण सामग्री का उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर नगराधीश हरिराम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जलभराव से हुए नुकसान की भरपाई करेगी प्रदेश सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
जिले के 276 गांवों के लिए खुला क्षतिपूर्ति पोर्टल,  लगभग 25 हजार किसानों ने 1 लाख 45 हजार एकड़ क्षेत्र में फसल खराबा दर्ज किया
हिसार, 05 सितंबर।
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि विभिन्न गांवों में हुए जलभराव के कारण से फसलों को हुए नुकसान के पंजीकरण हेतु जिले के 276 गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इससे पहले यह पोर्टल 81 गांवों के लिए खुला था। अब 276 गांवों के किसान इस पोर्टल पर फसलों को हुए खराबे को दर्ज कर सकते है।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को बरवाला, हिसार व अन्य क्षेत्रों में प्रबंधों की समीक्षा के दौरान ग्राम वासियों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। ई-क्षतिपूर्ति पर डाले गए 276 गांवों में आदमपुर तहसील के 30, बालसमंद के 19, बरवाला के 28, बांस के 19, हांसी के 43, हिसार के 87, खेड़ी जालब के 17, नारनौंद के 18 तथा उकलाना तहसील के अंतर्गत 15 गांव शामिल है।  अभी तक लगभग 25 हजार किसानों ने 1 लाख 45 हजार एकड़ क्षेत्र का खराबा दर्ज कर दिया है।
उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द अपनी फसलों के हुए नुकसान का स्वयं सत्यापन ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी हिदायत दे दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जलभराव से हुए नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। फसलों के साथ-साथ जिन लोगों के मकानों को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी की जाएगी। इसके लिए राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दे दिए गए है।जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
राहत कार्यों व जल निकासी प्रबंधों की समीक्षा की
हिसार, 05 सितंबर।
उपायुक्त अनीश यादव ने शुक्रवार को कृषि व आबादी क्षेत्र के साथ-साथ हाईवे व गांवों के रास्तों का जन प्रतिनिधियों के साथ मौका मुआयना किया और जल निकासी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व मंत्री अनूप धानक के साथ सरसौंद, बधावड़, लितानी सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। उपायुक्त ने राजस्व, पंचायत, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को राहत कार्यों की निगरानी करने के साथ-साथ प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत दी। जन स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन विभाग, पंचायत विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को अग्रिम प्रबंध करने हिदायत दी गई। गलत ढंग से सडक़ें, डिवाईडर दिवारें इत्यादी तोडकऱ पानी को दूसरे क्षेत्रों में निकालने की घटनाओं पर उपायुक्त ने सबंधित विभागों के अधिकारियों को ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बरवाला एसडीम वेद प्रकाश बेनीवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर बाल भवन में कार्यक्रम आयोजित
हिसार, 05 सितंबर।
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बाल भवन परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास पूनिया, संयुक्त सचिव एडवोकेट सुनील भारद्वाज, एडीए राकेश दुग्गल, एडीए नरेश कुमार, एडवोकेट मनोज खुश, कनिका दुग्गल, बजरंग इंदल तथा डॉ. कुलदीप सत्यवती उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाना यह संदेश देता है कि भारतीय संस्कृति में गुरु को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया गया है। अध्यापक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की स्थापना कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाने का कार्य करते हैं।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गुरुजनों की भूमिका और महत्व को उजागर करना तथा बच्चों में गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति आदर और सम्मान की भावना विकसित करना रहा। समारोह में बाल भवन के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत, कविता पाठ और लघु नाटिकाएं शामिल थीं। बच्चों ने विशेष रूप से अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और योगदान पर आधारित नाटिकाएं प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। इसके बाद बाल भवन के प्रशिक्षकों और अध्यापकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंच से धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा मिली है। कई बच्चों ने भावुक होकर अपने अनुभव साझा किए और अपने अध्यापकों को जीवन निर्माता बताया। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त रूप से संकल्प लिया गया कि शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर समाज व राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका को और सशक्त करेंगे। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक, समाजसेवियों सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

शिक्षक दिवस : सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित
हिसार, 05 सितंबर।
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर  एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान दार्शनिक शिक्षा शास्त्री एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।
यह जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य प्रेम किरण ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग प्रदान करना रहा। अपने संदेश में कहा कि शिक्षक दिवस केवल आभार व्यक्त करने का अवसर ही नहीं, बल्कि शिक्षा के महत्व को समझने और ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प लेने का भी दिन है। सदानंद ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को  चाहिए कि वे अनुशासन, मेहनत और सत्यनिष्ठा के साथ जीवन में आगे बढ़ें।
इस अवसर पर आयोजन समिति में जीआई ललित कुमार, जीआई दीपक कटारिया, जीआई सुधीर, एमएमवी इंस्ट्रक्टर सदानं सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
राजीव गांधी ताप विद्युत संयंत्र खेदड़ को घोषित किया गया निषिद्ध क्षेत्र : उपायुक्त अनीश यादव
हिसार, 05 सितंबर।
उपायुक्त अनीश यादव ने राजीव गांधी ताप विद्युत संयंत्र खेदड़ हिसार को सामरिक महत्व का प्रतिष्ठान बताते हुए इसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठान की सुरक्षा राज्य एवं राष्ट्र के हित में सर्वोपरि है, इसलिए शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 2 और 3 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेशानुसार सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का प्रवेश, फोटोग्राफी या रेखाचित्र बनाना सख्त वर्जित रहेगा। बिना उचित प्राधिकरण कोई भी व्यक्ति परिसर में प्रवेश, निरीक्षण अथवा हस्तक्षेप नहीं कर सकेगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने पर शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सख्ती से आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रसिद्ध लोकगायक रहे दिवंगत राजू पंजाबी की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया
हिसार, 5 सितंबर।
हरियाणा के प्रसिद्ध लोकगायक दिवंगत राजू पंजाबी की याद में इंसानियत फाउंडेशन की ओर से स्थानीय कुम्हार धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि राजू पंजाबी केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की शान थे। उनके गीतों ने हर वर्ग और हर आयु वर्ग के लोगों के दिलों में जगह बनाई। लोकगीतों की परंपरा को आधुनिक स्वर देकर उन्होंने हरियाणवी संस्कृति को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया। उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो जीवन बचाने में सीधा योगदान देता है। समाज के युवाओं को इस दिशा में आगे बढक़र कार्य करना चाहिए।
इंसानियत फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक और मानव कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। राजू पंजाबी का जीवन सरलता, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके नाम से रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को प्रेरित करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्था की ओर से रक्तदाताओं का सम्मान कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर धर्मशाला प्रधान भजन लाल वर्मा, पूर्व प्रधान शेर सिंह, राजू पंजाबी के छोटे भाई बलवंत प्रजापति, सुरेंद्र आर्य नगर, रामचंद्र गंगवा, राजेश बगला, सुनील वर्मा बहबलपुर, कुलदीप जांगड़ा, संजू प्रजापति, संजय सलेमगढ़, बिजेंद्र गंगवा, विजय शर्मा, सतपाल शिकारपुर, अमनदीप बिश्नोई सहित अन्य कलाकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिसार से उठी नशा मुक्ति की अलख बनी प्रदेशव्यापी जन आंदोलन : राहुल शर्मा
हिसार, 05 सितंबर।
आपका चुनाव ही आपका भविष्य निर्धारित करता है। इसी संदेश को लेकर हिसार जिले के हांसी उपमंडल के गाँव कुतुबपुर निवासी युवा समाजसेवी राहुल शर्मा ने नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा दी है। नशे के कारण टूटते परिवारों और बर्बाद होते जीवन को देखकर उन्होंने यह ठाना कि आने वाली पीढ़ी को इस जहर से बचाना ही उनका जीवन उद्देश्य होगा।
वर्तमान में सिविल अस्पताल हिसार में जिला सुकून काउंसलर के पद पर कार्यरत राहुल शर्मा बीते 8 वर्षों से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मास्टर वालंटियर के रूप में सक्रिय हैं। इस दौरान वे 400 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं, जिनसे 2 लाख से अधिक लोग सीधे तौर पर जुड़े हैं। हजारों युवाओं ने नशा न करने की शपथ ली है, जिनका रिकॉर्ड मंत्रालय के पोर्टल पर दर्ज है।
राहुल शर्मा का अभियान केवल मंच तक सीमित नहीं है। वे सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और विभिन्न विभागों के माध्यम से भी लगातार जागरूकता फैला रहे हैं। इस प्रयास का असर अब जमीन पर भी दिखने लगा है, जिनमें बरवाला की एक बेटी ने पिता को नशा मुक्ति केंद्र पहुंचाकर इलाज शुरू करवाया, हिसार के एक युवक ने अपने रिश्तेदार को नशा मुक्ति केंद्र पहुंचाया ओर इसी प्रकार सोशल मीडिया से प्रेरित होकर एक महिला ने अपने बेटे का उपचार करवाया और उसकी जिंदगी को नई राह दी। राहुल शर्मा अपनी पहचान प्रदेश तक सीमित नहीं रखते, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सक्रिय हैं। वे लीड इंडिया और अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली से युवा नेतृत्व प्रशिक्षण भी प्राप्त कर लिया गया है।
राहुल का मानना है कि नशा अपराध नहीं, बल्कि मानसिक बीमारी है, जिसका इलाज संभव है।” उनका सुझाव है कि नशे से पीड़ित व्यक्ति को दोषी मानने के बजाय मित्रवत व्यवहार कर उपचार के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की गलतियों पर उन्हें मारपीट न करें, बल्कि काउंसलिंग और उपचार की राह दिखाएँ। गलत संगत से बचाएँ, अनावश्यक पैसे न दें और विवाह-पार्टियों में नशे की सटल रोकने की दिशा में कदम उठाएँ।
आज राहुल शर्मा का प्रयास एक व्यक्ति का संघर्ष न रहकर जन आंदोलन बन चुका है। हजारों परिवार अपने बच्चों को नशे से बचाने और भविष्य सुरक्षित करने के लिए इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। राहुल का कहना है कि नशा न करने का छोटा-सा संकल्प किसी व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को अंधकार से निकालकर उजाले की ओर ले जा सकता है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल