HARYANA

Hisar News: सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलेगी कार्यक्रमों की श्रृंखला : रणबीर गंगवा

Hisar News: सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलेगी कार्यक्रमों की श्रृंखला : रणबीर गंगवा

Hisar News: सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलेगी कार्यक्रमों की श्रृंखला : रणबीर गंगवा

-माई भारत पोर्टल के माध्यम से होंगे कार्यक्रम, युवाओं को मिल रहा मंच-

-हिसार जिले में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेंगे कार्यक्रम, तैयारियां शुरू-

हिसार। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। युवा वर्ग इन कार्यक्रमों से जुड़कर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवा रहे हैं।

रणबीर गंगवा भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जयंती कार्यक्रमों का विवरण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की शुरूआत 6 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया कर चुके हैं और देशभर में विभिन्न माध्यमों से ये कार्यक्रम हो रहे हैं। ये सभी कार्यक्रम माई भारत पोर्टल के माध्यम से हो रहे हैं, जिसमें युवा वर्ग बढ़-चढ़कर भाग ले रहैं। उन्होंने बताया कि जिले में ये कार्यक्रम 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेंगे। इसके तहत जिला स्तर पर पदयात्रा, योग, स्वास्थ्य शिविर, व्याख्यान व वाद विवाद प्रतियोगिताओं के अलावा नशा मुक्त भारत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि हमारा युवा नशे से दूर रहे और अपने भविष्य पर ध्यान दे सके। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं व कार्यक्रमों के दौरान एक भारत-श्रेष्ठ भारत की छवि नजर आएगी और पूरा भारत जुड़ता हुआ दिखेगा।


रणबीर गंगवा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं ताकि जन-जन को उस लोह पुरूष के व्यक्तित्व से अवगत करवाया जा सके। सरदार पटेल को लोह पुरूष इसलिए कहा जाता है ​क्योंकि उनके मन में अड़िग विश्वास था कि भारत एक है, अखंड है यह अखंड ही रहेगा। सरदार पटेल के इस विचार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं और इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने वि​कसित भारत-2047 का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से हो रहे कार्यक्रम युवाओं को मंच उपलब्ध करवा रहे हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि जिले में 31 अक्टूबर से चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रमों के प्रति पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनता में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री आशीष जोशी व कृष्ण सरसाना, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती कार्यक्रमों के जिला संयोजक मुनीश ऐलावादी, सह संयोजक धर्मवीर पानू, व हर्ष बामल, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, रणधीर सिंह धीरू, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, कार्यालय प्रमुख सुरेन्द्र सैनी व पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल