HARYANA

Hisar News: ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड की 47वीं बैडमिंटन टूर्नामेंट का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ आगाज

Hisar News: ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड की 47वीं बैडमिंटन टूर्नामेंट का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ आगाज

Hisar News: हिसार, 24 सितम्बर। विद्युत नगर स्थित खेल प्रांगण हिसार में हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की मेजबानी में ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड की 47वीं बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने बैडमिंटन के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैडमिंटन एक ऐसा खेल है, जो न केवल शारीरिक कौशल और तकनीकी दक्षता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और समर्पण का भी प्रतीक है। उन्होंने  सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आप एक टीम की तरह खेलें। एक-दूसरे का सहयोग करें, एक-दूसरे से सीखें, आपकी एकता ही आप सबकी सबसे बड़ी ताकत है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा खेलों से अनुशासन व नेतृत्व की भावना का विकास होता है। खेल में कभी हार नहीं होती, बल्कि हर हार अगली जीत के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देती है। खेल हमारी प्रगति को सुनिश्चित कर जीवन में सफलता प्रदान करते हैं। बेहतर जीवन जीने के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना बहुत जरूरी है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद का भी जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है।
आयोजक समिति के रूप मे उपस्थित इंजीनियर विनीता सिंह ने विभिन्न राज्यों के बिजली निगमों से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस धैर्य और उत्साह के साथ किसी खेल को खेला व जीता जाता है, यदि वह धैर्य और उत्साह कार्यस्थल में भी रखा जाए, तो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण जैसे कठिन कार्य को बेहतर ढंग से कर सकते हैं। राष्ट्र के विकास में बिजली का अहम योगदान है। बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध व सुचारू बिजली आपूर्ति करने के लिए हम विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी लगन से कार्य करते हैं। विभिन्न प्रदेशों के बिजली निगमों से आए आप सभी खिलाड़ियों के लिए अपने अनुभव भी सांझा करने का अवसर भी है।
इस अवसर पर हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के जनरल सेक्रेटरी व बैडमिंटन नर्सरी के कोच सुरेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने इस तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से खिलाड़ियों के लिए खानपान व रहने का बहुत अच्छा प्रबंध किया गया है। उन्होंने ने बताया कि विद्युत नगर स्थित बेडमिंटन नर्सरी में खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह हरियाणा बिजली निगमों के लिए गौरवान्वित अवसर है कि हमें इस राष्ट्रीय स्पर्धा की मेजबानी का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जिनमें अर्जुन अवार्ड विजेता रोहित भाकर, पैरा एशियाड मेडलिस्ट राजकुमार, सीनियर वर्ल्ड चैंपियन मेडलिस्ट नवदीप सिंह, भारतीय जूनियर एशियन कोच सुरेन्द्र व वीरेन्द्र बंधु और सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मे प्रतियोगी मोहमद सलीम शामिल हैं।
हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के फाइनेंस सेक्रेटरी रमेश कुमार ने मंच को बखूबी रूप से मंच का संचालन किया।  उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय चलने वाली इस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार 26.09.25 को दोपहर 12:00 बजे विद्युत नगर स्थित खेल प्रागंण में होगा। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त हिसार एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अशोक गर्ग होंगे।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शुरू हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को सुनील शास्त्री ने मार्च पास्ट करवाया तथा कार्यकारी अभियंता इंजीनियर उर्मिला ने खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई।
हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं ओलंपिक एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी  और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के  खेल अधिकारी रविंदर पानू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस बैडमिंटन प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक के रूप मे आल इंडिया स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से जे.के. दहिया होंगे, जिनका अनुभव व मार्गदर्शन हमें इस टूर्नामेंट में मिलेगा।
इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की मुख्य अभियंता/प्रशासन श्री रजनीश गर्ग, अधीक्षक अभियंता श्री एफ.आर. नकवी, एस.एस. राय, बिजेन्द्र सिंह, एस. के. सिंह, सी.ए.ओ. श्री विजय गुप्ता, कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह जाखड़,
 वरिष्ठ लेखाधिकारी प्रदीप कुमार, लेखाधिकारी रमेश वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विद्युत नगर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
अब तक के परिणाम
आज के हूए मुकाबलो के परिणाम इस प्रकार है।
महिलाओं के प्री क्वार्टर फाइनल मे महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड को 2-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलो मे महाराष्ट्र डिस्कॉम ने एमपी पावर को 2-1 से, राजस्थान विद्युत् निगम ने उत्तर प्रदेश स्टेट को 2-0 से व गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन को 2-0 से हराया।
वही पुरुषो के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलो मे गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन को 3-1 से हराया। महाराष्ट्र डिस्कॉम ने राजस्थान विद्युत् निगम को 3-1 से, तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी को 3-1 से और टाटा पावर ने मप्र पावर को 3-2 से हराया और हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी को 3-2 से हराया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल