HARYANA

Hisar Hansi News: हिसार और हांसी की 22 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hisar Hansi News: हिसार और हांसी की 22 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hisar Hansi News: 25 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का शुभारंभ : एडीसी
योजना के तहत पात्र महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए महीना, योजना के लिए पात्र महिलाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया 25 सितंबर से होगी शुरू
हिसार, 22 सितंबर।
हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने जा रही है। महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सम्मान के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 25 सिंतबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल एप का शुभारम्भ करेंगे। इसी दिन हिसार सहित राज्य के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को महीने के 2100 रुपये की वित्तीय सहायता देना है। एडीसी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपए वार्षिक तक होनी चाहिए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कैंसर पीडित महिला, दुलर्भ बिमारियों से ग्रसित महिला, हीमोफीलिया, थैलेसिमिया, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसिंत महिला जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पैंशन का लाभ ले रही है, वह भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं।
आज दिनाकं 22.09.2025 को  राजकीय आईटीआई,जिंदल चौक, हिसार में भारत के संविधान पर विचार गोष्ठी तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l  कार्यक्रम मे मुख्याअतिथि डॉक्टर सुमन यादव,पार्षद वार्ड नंबर 14,नगर निगम, हिसार, पहुंची। उन्होंने संविधान पर अपने विचार प्रकट किए तथा छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में बताया कि हमें संविधान से मौलिक अधिकार मिलते हैं हमें मौलिक कर्तव्य मिलते हैं और हमें राज्य के नीति निर्देशन के सिद्धांत भी मिलते हैं जिनके हम सब अनुसरण करते हैंl उन्होंने बताया कि संविधान के बारे में हम सबको जागृत रहना होगा l इस अवसर पर संविधान पर एक प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर भारतीय संविधान पर निबंध के रूप में अपने विचार प्रकट किये l इसी कड़ी में संस्थान में  सफाई अभियान, करियर कॉन्सलिंग, जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करवाए गए जिनका संचालन नोडल अधिकारी  ऋतु वर्ग अनुदेशिका,  ललित कुमार वर्ग अनुदेशक,दीपक कटारिया वर्ग अनुदेशक, राजेश वर्ग अनुदेशक  सुधीर वर्ग अनुदेशक, अनुदेशक  राजपाल,  रमन, अनूप, दिनेश,परमिंदर, सुनील, प्रमोद , संदीप, लक्ष्मण,  किस्मत,  रश्मि,अनीता, रायसाहब, राकेश MMV आदि उपस्थित रहेl इन सभी कार्यक्रमों को बड़ी सफलतापूर्वक संपन्न करने पर संस्थान की प्रधानाचार्य प्रेम किरण ने स्टाफ के सभी मेंबर्स सहित छात्र-छात्राओं का आभार जताया l

 

एसएचओ सदर हांसी ने सेवा पखवाड़ा अभियान दौरान थाना सदर हांसी क्षेत्र के गांव का दौरा कर सुनी शिकायतें।

एसएचओ सदर ने आपसी तालमेल हेतू गांव के सरपंच वा मौजीज व्यक्तियों के साथ बैठक का किया आयोजन

पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशषवर्धन भा.पु.से. के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान दौरान ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत एसएचओ सदर हांसी सब इंस्पेक्टर सुमेर ने थाना सदर हांसी क्षेत्र के गांव सिघंवा राघो का दौरा कर ग्राम वासियों को नशे, साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरुक किया।

गांव पहुंचने पर सरपंच और मौजीज व्यक्तियों ने एसएचओ सदर हांसी का स्वागत किया।

एसएचओ सदर हांसी ने ग्राम वासियों से मुलाकात कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होने ने आमजन से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो अपराधो पर नियंत्रण पाया जा सकता है और अपराधो में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा वा सौहार्द बना कर रखें

उन्होने ने गांव का भ्रमण कर आमजन की शिकायतें सुनी तथा शिकायतों को संबन्धित अनुसन्धानकर्ता को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए

उन्होंने ने साइबर क्राइम के बारे में जागरुक करते हुए कहा कि साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। पुलिस समय समय पर साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं को लेकर नागरिकों को सतर्क करती रहती है। स्वयं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर नागरिक साइबर ठगी से बच सकते है।

उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरो को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। नशा बेचने वाला खुद भी बर्बाद होता है और दूसरो को भी बर्बाद करते है। इस समस्या को जड़ से खत्म करना है। पुलिस नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका इलाज भी करवा रही है।

उन्होने ने कार्यक्रम में मौजूद ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमे ट्रैफिक नियमों की पालना भी करनी होगी।

गांव में किसी भी नागरिक को नशा तस्करी के बारे में सूचना मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल हांसी 8813089302 व मानस पोर्टल नेशनल हेल्प लाइन न. 1933 पर सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

ड्यूटी पर ईमानदारी का परिचय, पुलिस कर्मियों ने मिला मोबाइल लौटाया असल मालिक को

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व व दिशा-निर्देशानुसार पुलिस कर्मी जनता की सेवा और सुरक्षा के साथ-साथ ईमानदारी का भी परिचय दे रहे हैं।

दिनांक 21.09.2025 को सुबह 7 बजे वीआईपी ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस हांसी में तैनात मुख्य सिपाही विजेंद्र, एएसआई राजेश तथा होम गार्ड के जवान सुनील कुमार गाती चौक हांसी में ड्यूटी निभा रहे थे। इस दौरान उन्हें एक मोबाइल फोन मिला।

पुलिस कर्मियों ने उक्त मोबाइल को तुरंत मोबाइल के असल मालिक का पता लगाकर उसे सही-सलामत लौटाया।

हांसी पुलिस की इस निष्ठावान व पारदर्शी कार्यवाही ने आमजन के बीच पुलिस की छवि को और मजबूत किया है। इस तरह के कदम न केवल जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को गहरा करते हैं बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि पुलिस सदैव नागरिकों की सहायता और भलाई के लिए तत्पर है।

 

सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने आईटीआई हांसी के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के निर्देशानुसार आज एएसआई राजेश कुमार ने आईटीआई हांसी में जाकर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

नशा मुक्ति टीम प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने आईटीआई हांसी के विधार्थियों को जागरुक करते हुए कहा कि आज के समय में नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई बन चुका है जो युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। नशे से कुछ पल की झूठी खुशी मिलती है लेकिन इसका असर जीवनभर भुगतना पड़ता है।
नशे के प्रमुख दुष्परिणाम:-
स्वास्थ्य पर बुरा असरः-
नशा शरीर के महत्वपूर्ण अंगों (फेफड़े, जिगर, दिल और दिमाग) को बुरी तरह नुकसान पहुँचाता है
कैंसर, हृदय रोग, मानसिक तनाव जैसी गंभीर बीमारियाँ हो जाती हैं
शैक्षणिक नुकसानः-
नशा करने वाले विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पाते
याददाश्त कमजोर हो जाती है और परिणामस्वरूप करियर बर्बाद हो जाता है
पारिवारिक और सामाजिक असरः-
नशा करने से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है
घर-परिवार में कलह और समाज में सम्मान खोने की नौबत आ जाती है
अपराध और गलत रास्तों की ओर झुकावः-
नशा व्यक्ति को अपराध करने के लिए प्रेरित करता है
चोरी, हिंसा, झगड़े और गलत संगत का शिकार हो जाते हैं
विद्यार्थियों के लिए संदेशः-
जीवन की असली ताकत शिक्षा, खेल और संस्कारों में है, न कि नशे में
नशा सिर्फ नुकसान देता है, जबकि खेल और अच्छी आदतें जीवन में सफलता लाती हैं
अगर कोई साथी नशे की लत में है तो उसे समझाएँ और परिवार या पुलिस की मदद लें
स्लोगन:
“नशे को ना कहें, खेलों को हां कहें!”
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं और सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरो को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। आप सब भी सचेत रहे। पुलिस नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका इलाज भी करवा रही है। और कहा कि आपके पास किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में जानकारी मानस पोर्टल, नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1933 या कंट्रोल रूम हांसी 8813089302 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए थाना शहर हांसी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी मीठ्ठू पुत्र सुभाष निवासी दुर्गा कॉलोनी हांसी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना शहर हांसी में तैनात एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने माह जुलाई 2025 में अमटी तालाब हांसी के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में अभियोग अंकित हुआ था। थाना शहर हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल को बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी को बाद कानूनी कार्रवाई पुलिस बेल पर रिहा किया।

सट्टा खाईवाल करते आरोपी गिरफ्तार 11,500/- रुपए बरामद।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधो पर लगाम लगाते हुए सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने सरेआम सट्टा खाईवाल करते हुए 11,500/- रुपए मोहित पुत्र राजेश निवासी वार्ड़ न. 10 हांसी को गिरफ्तार किया गया है।

सीआईए स्टाफ हांसी में तैनात एएसआई रवि कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हुड्डा सेक्टर 06 में सरेआम सट्टा खाईवाल कर रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौका पर जाकर मोहित पुत्र राजेश निवासी वार्ड़ न. 10 हांसी को 11,500/- रुपए सहित गिरफ्तार करके रुपए को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अकिंत किया।

नशा तस्करों को पकड़ने और नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए पुलिस चौकी मिर्चपुर ने गांव कोथ कलां व कोथ खुर्द में चलाया सर्च अभियान

पुलिस चौकी मिर्चपुर ने आज सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस चौकी मिर्चपुर ने थाना नारनौंद क्षेत्र गांव कोथ कलां व कोथ खुर्द ने डॉग स्क्वाड टीम सहित संदिग्धों के निवास स्थान सहित अनेक जगहों पर सर्च ऑपरेशन के तहत जांच की।

पुलिस चौकी मिर्चपुर प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पुलिस चौकी मिर्चपुर ने डॉग स्क्वाड टीम सहित थाना नारनौंद क्षेत्र के गांव कोथ कलां व कोथ खुर्द में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान संदिग्धों के निवास स्थानों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छुपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला न रहता हो। अभियान के दौरान कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. ने कहा कि चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो, उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पुलिस ने हर संदिग्ध जगह पर जांच की। इस दौरान मादक पदार्थ या संदिग्ध वस्तु का कोई मामला सामने नहीं आया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन कहा कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में मानस पोर्टल, नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1933 या कंट्रोल रूम हांसी 8813089302 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा सर्च अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। हांसी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों के माध्मय से उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल