HARYANA

Hisar Hansi News: हांसी और हिसार की 1 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए Ink Khabar का स्पेशल बुलेटिन

Hisar Hansi News: हांसी और हिसार की 1 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए Ink Khabar का स्पेशल बुलेटिन

Hisar Hansi News: हांसी और हिसार की 1 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए Ink Khabar का स्पेशल बुलेटिन
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अतिरिक्त आय का साधन भी है पराली प्रबंधन : उपायुक्त अनीश यादव

हिसार, 01 अक्टूबर।
उपायुक्त अनीश यादव ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि पराली का सही से प्रबंधन करना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अतिरिक्त आय का साधन भी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और पराली प्रबंधन के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
बुधवार को उपायुक्त ने पराली को जलने से रोकने की दिशा में गठित की गई फील्ड कमेटी के सदस्यों की बैठक लेते हुए कहा कि वे किसानों से लगातार संवाद बनाए रखें और उन्हें पराली के उपयोग के बारे में जानकारी दें। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर किसान को पराली प्रबंधन के बेहतर साधन उपलब्ध कराए जाएं। पराली जलाने से बचना हम सभी के हित में है क्योंकि इससे प्रदूषण की समस्या बढ़ती है। यदि किसान पराली को संसाधन के रूप में अपनाते हैं तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी फायदेमंद होगा।
उन्होंने बताया कि पराली को जलाने के बजाय इससे बायो-ईंधन, खाद, पशु आहार और अन्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि पराली का सही प्रबंधन किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और साथ ही पर्यावरण की रक्षा में भी अहम योगदान देगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा, नारनौंद एसडीएम विकास यादव, बरवाला एसडीएम वेदप्रकाश बेनीवाल, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, नगराधीश हरिराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बाल महोत्सव 2025 : बाल भवन परिसर में 13 से 18 अक्तूबर तक होगा जिला स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन
हिसार, 01 अक्टूबर।
जिला बाल कल्याण परिषद हिसार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 13 से 18 अक्तूबर तक बाल भवन परिसर हिसार में आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की कला और हुनर को मंच प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता बच्चों को आगे जोनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन गूगल लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5k7f2EuihTmUqL3Prbf95jNl2qjnN4DaBwgYHezUOVj-pDg/viewform  के माध्यम से अपनी प्रविष्टियां भेजनी होंगी। केवल गूगल लिंक द्वारा भेजी गई प्रविष्टियां ही मान्य मानी जाएंगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को चार ग्रुपों में बांटा गया है, जिनमें पहली से पांचवीं कक्षा तक, छठी से आठवीं कक्षा तक, नौवीं से दसवीं कक्षा तक तथा ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आयोजन से जुड़ी शर्तों में बच्चों को आयु व कक्षा का प्रमाण पत्र विद्यालय प्रमुख से प्रमाणित करवाना होगा। प्रतिभागियों को अपनी सामग्री स्वयं लानी होगी। डांस प्रतियोगिता में पेन ड्राइव, कैसेट या साथी कलाकारों का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन अश्लील/द्विअर्थी गीतों की अनुमति नहीं होगी। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में आटा, दाल, गेहूं जैसे खाद्य पदार्थों का प्रयोग वर्जित रहेगा और निर्णायक मंडल का फैसला अंतिम होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी व प्रविष्टियां भेजने के लिए अभिभावक 9812598126 और 9992673949 पर संपर्क कर सकते हैं या व्हाट्सएप के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।32 वर्ष की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए जनसंपर्क विभाग के सदस्य भजन पार्टी फूल कंवार
हिसार, 01 अक्टूबर।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सदस्य भजन पार्टी फूल कंवार लगभग 32 वर्ष की सेवा पूरी कर सेवानिवृत हो गए हैं। कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं दी गई।
फूल कंवार सदस्य भजन पार्टी के पद पर 2 नवंबर 1993 को भर्ती हुए थे। उन्होंने हिसार के अलावा कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद एवं भिवानी में लगभग 32 साल अपना कार्यकाल पूर्ण निष्ठा व दायित्व के साथ निभाया। ड्रामा इंस्पेक्टर अनिल एवं कलाकार आजाद सिंह खांडा सहित अन्य विभागीय कलाकारों ने विदाई गीत गाकर उनके लगभग साढ़े 32 साल के कार्यों की प्रशंसा की। भजन पार्टी द्वारा विदाई समारोह गीत प्रस्तुत कर भावविभोर कर दिया गया।
विदाई समारोह में सदस्य भजन पार्टी फूल कंवार की पत्नी मूर्ति देवी, उनके पुत्र अशोक एवं पौत्री बानी और सिवानी सहित उनके पारिवारिक एवं लेखाकार सत्यवीर सिंह, आईसीए नरेंद्र सिंह, लिपिक अशोक मलिक, लिपिक सुरेश पूनिया, भजन पार्टी से मनोज कुमार, सूरजभान, सुंदर सिंह नागर, राजेंद्र, मंजीत, कुलदीप, कर्मबीर सिंह, रणबीर सिंह, आशीष कुमार, दीपक, मीना, सुष्मिता आदि मौजूद रहे।

सेवा पखवाड़ा के तहत नलवा आईटीआई में नशा विरोधी मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिसार, 01 अक्टूबर।
सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नलवा में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और ग्राम पंचायत नलवा के सहयोग से नशा विरोधी मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कौशिक ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. विश्वास यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएसपी तनुज शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सही मार्ग चुनने से भविष्य उज्ज्वल होता है, जबकि नशा नाश की जड़ है। मुख्य वक्ता जिला नागरिक अस्पताल हिसार के सुकून काउंसलर राहुल शर्मा ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी और बताया कि नशा एक मीठा जहर है। उन्होंने सिविल हॉस्पिटल हिसार में संचालित सुकून केंद्र की सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। जिला पुलिस हिसार टीम नशा मुक्त के सदस्य हवा सिंह बिश्नोई ने पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। पुलिस कर्मचारी सविता ने साइबर क्राइम से बचाव के सुझाव दिए और किरण ने महिला अपराध रोकथाम संबंधी जानकारी दी। वहीं, मानसिक रोग विभाग से पहुंचे श्रवण व राजेश ने मानसिक रोगों से बचाव और टेली मानस हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों को दिखाया। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील सचदेवा, कपूर सिंह, सुखविंदर सिंह, विजय सिंह सहित संस्थान के अध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सेवा पखवाड़े के तहत आईटीआई छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, एचएयू का भी किया भ्रमण
हिसार, 01 अक्टूबर।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं और स्टाफ ने मिलकर संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर स्वच्छता के महत्व को समझा और परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
यह जानकारी देते हुए संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्वच्छता अभियान के उपरांत छात्राओं के लिए काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में विशेषज्ञों ने छात्राओं को करियर से संबंधित मार्गदर्शन दिया और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उपयोगी जानकारी साझा की। छात्राओं ने भी काउंसलिंग सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने सवाल रखे। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से 75 छात्राओं को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को नजदीक से देखा। भ्रमण के दौरान उन्हें कृषि, विज्ञान और तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

बरवाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिला प्रतिनिधि
हिसार/बरवाला, 01 अक्टूबर।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला रेलवे स्टेशन पर अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (19613) और अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19614) ट्रेनों के ठहराव तथा स्टेशन पर टिकट बुकिंग के लिए आरक्षण खिड़की की सुविधा शुरू करने व रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करने के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन इन ट्रेनों से सफर करते हैं, लेकिन ठहराव न होने से उन्हें नजदीकी अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर ट्रेन ठहराव, आरक्षण खिड़की और रेलवे ओवरब्रिज की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे को रेलवे मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के समक्ष सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बरवाला स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
हिसार, 01 अक्टूबर।
हरियाणा सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के अंतर्गत महापुरुषों की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार 13 महापुरुषों की जयंतियां मनाई जानी हैं। इसी क्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 5 से 7 अक्तूबर 2025 तक किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के विचारों और आदर्शों का प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर आगामी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

दशहरा पर्व पर हांसी पुलिस ने सुरक्षा के मध्य नजर किए पुख्ता प्रबंध

रावण दहन स्थल की प्रशासन द्वारा बेरीगेट्स की गई है तथा निकासी द्वार बनाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से.ने दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को मनाया जाने वाले दशहरा पर्व की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

आमजन से अपील है कि रावण दहन स्थल के चारों तरफ बेरिगेटिंग के अंदर एंट्री ना करें तथा आने जाने वाले रास्ते पर व्यवस्था बनाए रखें।

रावण दहन स्थलों के निकट वाहन पार्किंग ना करें। कमेटी समारोह स्थल के निकट पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था कराई जाए तथा एंबुलेंस का प्रबंध किया जाए। कमेटी शोभा यात्रा रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में अपने स्वयंसेवकों को भी नियुक्त करें। शोभा यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न करें। दशहरा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों का सहयोग करें। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा दी गई शर्तों का पालन करें।

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण एवं भाईचारे के साथ संपन्न करने के लिए हांसी पुलिस मुस्तैद है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई हैं पुलिसकर्मी शादे कपड़ों में भी हालात पर नजर रखेंगे। दशहरा पर्व को लेकर हांसी पुलिस पूरी तरह से सर्तक है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। यातायात पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में लगाया गया है ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।झांकी निकालने के दौरान राइडर पीसीआर लगाए गए हैं तथा सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि –त्योहार के दौरान शांति बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 88130-89302 पर दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा बच्चों को भीड़भाड़ से दूर रखें।
पुलिस अधीक्षक का संदेशः-
“दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि समाज से नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों का मिलकर खात्मा करें। पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है, परंतु यह तभी संभव है जब आमजन भी हमारी जिम्मेदारी में सहभागी बने। आइए, इस दशहरे को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर मनाएं।”

बैग से पर्स चोरी मामलें में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधो पर लगाम लगाते हुए थाना शहर हांसी पुलिस ने गर्ग हास्पिटल हांसी से बैग से पर्स चोरी मामले में आरोपी रोहन पुत्र राजकुमार निवासी आजाद नगर हिसार को गिरफ्तार किया गया है।

थाना शहर हांसी में तैनात सब इंस्पेक्टर रामलाल ने बताया कि आरोपी ने दिनांक 24.09.2025 को गर्ग हास्पिटल हांसी के कर्मचारी के बैग से पर्स चोरी कर लिया था। जिसके खिलाफ थाना शहर हांसी में अभियोग अंकित हुआ था। थाना शहर हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया।

धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार

ट्रेडिंग के नाम पर की थी 18,50,000/- रूपए की धोखाधड़ी

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर लगाम लगाते हुए थाना साइबर क्राइम हांसी पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम पर 18,50,000/- की धोखाधड़ी मामले में आरोपी अर्जुन पुत्र धर्मेश निवासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार किया गया है।

थाना साइबर क्राइम हांसी में एएसआई रामबिलास ने बतलाया कि आरोपी ने जुलाई 2025 में सन्दीप पुत्र मेघराज निवासी दुर्गा कॉलोनी हांसी से ट्रेडिंग के नाम पर 18,50,000/- रुपए की धोखाधड़ी की थी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया गया है।

हरियाणा साइबर जागरूकता के संदर्भ में हांसी पुलिस ने राजकीय स्कूल कुलाना में किया साइबर राहगीरी का आयोजन

साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए राहगीरी का किया गया आयोजन

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धनभा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए साइबर जागरूकता के संदर्भ में आज राजकीय स्कूल कुलाना में साइबर राहगीरी का आयोजन किया गया।

राजकीय स्कूल कुलाना के विद्यार्थी, स्टाफ व ग्राम वासी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर साइबर राहगीरी टीम व आदिअन्य गणमान्य लोग रहे उपस्थित रहे।

मुख्य सिपाही प्रवीन ने साइबर क्राइम बारेवहां उपस्थित राजकीय स्कूल कुलाना के विद्यार्थियों, स्टाफ व लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साइबर अपराध के खतरो व उनके बचाव केबारे जागरूक हो सके। बढ़ रहे नशे पर रोकथाम लगाने व नशे के खिलाफ भी आमजन को जागरूककिया जा रहा है। साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है जिसके लिए साइबर क्राइम के बारे आमजनको जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश भर में हर महीने प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकताबारे अलग-2 आयोजन किए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में आमजन तक पहुंचाने के लिए ही इस साइबर राहगीरी का आयोजन कियागया है। ताकि 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर के बारे मेंहर व्यक्ति जागरूक हो सके व साइबर अपराध से बच सके। साइबर जागरूकता अभियोजन कामुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधो बारे जागरूक करना व उनसे बचने के तरीको बारेजागरूक करना है।

अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर शिकायतपोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.inपर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्जकरवाये। इसके अलावा साइबर क्राईम थाना हांसी या नजदीकी पुलिस स्टेशन में साइबरहेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज की जा सकती है तथा साइबर अपराध के बारे मेंसहायता ली जा सकती है। साइबर फ्रॉड से बचने के निम्नलिखित तरीके अपनाएं।

(1) फोन कॉल, SMS याअन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन किसी के साथ शेयर न करें(2) SMS वेब व्हाट्सएप के माध्यम से आए हुए किसी भी लिंक को क्लिक न करें(3) फोन और ऐप को हमेशा नए वर्जन के साथअपडेट रखें सोशल नेटवर्किंग साइट पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारियां शेयर ना करें

इसके अतिरिक्त यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जबभी कोई पैसे भेजता है या धनराशि अपने आप खाता में जमा हो जाती है तो किसी के भीकहने पर रिमोट एक्सेस एप जैसे क्विक सपोर्ट, एनीडेक्सटीम, विवर एंड्राइड आदि को प्ले- स्टोर से डाउनलोड न करें औरना ही इनकी आईडी व पासवर्ड किसी से शेयर करें। फोन ईमेल SMS याव्हाट्सएप पर आए नौकरी लॉटरी जैसे विज्ञापनों पर विश्वास न करें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल