HARYANA

Haryana news: उचित मार्गदर्शन और सहयोग से दिव्यांग बच्चे भी समाज में बन सकते हैं आत्मनिर्भर: संजय भुटानी 

Haryana news: उचित मार्गदर्शन और सहयोग से दिव्यांग बच्चे भी समाज में बन सकते हैं आत्मनिर्भर: संजय भुटानी 

Haryana news: उचित मार्गदर्शन और सहयोग से दिव्यांग बच्चे भी समाज में बन सकते हैं आत्मनिर्भर: संजय भुटानी

हांसी, 25 अक्टूबर : मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के नार्थ इंडिया सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय भुटानी ने कहा कि प्रारंभिक पहचान और सही प्रशिक्षण से दिव्यांग बच्चों का विकास संभव है। दिव्यांगों को परमात्मा द्वारा दी गई विशेष ऊर्जा होती है, जिसे केवल सही दिशा देनी होती है। यह बात उन्होंने यहां हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों व शिक्षकों सहित आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं एस. एम. सी. सदस्यों के लिए समावेशी शिक्षा पर आयोजित 2 दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर अपने विशेष सम्बोधन में कही। उन्होंने शिक्षकों को मोटिवेट करते हुए कहा कि वे अपने टीचिंग कार्य के साथ स्कूली बच्चों को व्यवहारिक जीवन बारे भी अवश्य सिखाएं। उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन और सहयोग से दिव्यांग बच्चे भी समाज में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। संजय भुटानी ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के प्रति धैर्य और सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

इस अवसर पर डी. पी. सी. रामरतन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और समावेशी शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील शर्मा ने शिक्षा व संस्कार पर बोलते हुए शिक्षक रहते अपने अनुभव साझा किए और बताया कि हम विशेष बच्चों का विशेष ध्यान रखें तो उसके अच्छे परिणाम मिलते हैं। स्कूल प्राचार्य राजेश भड़ाना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों के बौद्धिक विकास पर बल दिया।

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार ने बच्चों के मानसिक विकार के कारण व निदान के विषय में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर में स्पेशल टीचर संगीता, सुकेश व विकास ने अहम भूमिका निभाई

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button