HARYANAHOME

Haryana News: राष्ट्रवादी शहर अम्बाला छावनी में भाजपा संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर होगा प्रदेशस्तरीय समारोह

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी छह जुलाई को प्रात: 9 बजे अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क के समक्ष हमारे संगठन के जन्मदाता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी छह जुलाई को प्रात: 9 बजे अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क के समक्ष हमारे संगठन के जन्मदाता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा, मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता एवं प्रदेश से अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

श्री विज आज अम्बाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे संगठन के जन्मदाता हैं जो अंबाला छावनी आए थे। उन्होंने ही जनसंघ बनाया और जनसंघ ही बाद में जनता पार्टी बनी और जनता पार्टी से ही भारतीय जनता पार्टी बनी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ink Khabar (@inkkhabar)


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी को केंद्र सरकार ने इस अभियान का प्रमुख केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से कश्मीर यात्रा के दौरान डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हरियाणा में केवल अम्बाला छावनी में ही उतरे थे और यहां उन्होंने जनसभा की थी, इसलिए छह जुलाई उनकी जयंती के दिन बड़े स्तर पर जयंती मनाना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशस्तरीय यह कार्यक्रम प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रबंधों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

“एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं रहेंगे” यह नारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पार्टी के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जो देश की पहली सरकार में उद्योग मंत्री थे, मगर उन्होंने कांग्रेस के रंग-ढंग देखकर उनसे अलग होकर अलग पार्टी बनाए जाने की जरूरत महसूस की और उन्होंने जनसंघ की स्थापना की। दीन दयाल उपाध्याय जी राष्ट्रवादी थे जोकि उनके साथ थे और वह हिंदुस्तान की संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहते थे। विभाजन के समय कश्मीर में अनुछेद 370 लगाया गया जिसके वह विरोधी थे। एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं रहेंगे यह नारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था।

कश्मीर यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी में रूके थे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि उस समय कश्मीर में जाने के लिए वहां की सरकार से परमिट लेना पड़ता था मगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि वह बिना परमिट लिए जाएंगे क्योंकि कश्मीर मेरे देश का अभिन्न अंग है और वह कश्मीर तक जाएंगे। उन्होंने दिल्ली से अपनी यात्रा रेलगाड़ी से आरंभ की। इसके बाद वह अम्बाला छावनी में उतरे थे क्योंकि अम्बाला शुरू से राष्ट्रवादियों का शहर माना जाता था और यहां अनाज मंडी में उन्होंने जनसभा भी करी थी। इसके बाद वह कुछ कार्यकर्ताओं के घर भी गए थे। आठ मई को वह यहां आए थे और इसके अगले दिन वह पंजाब की ओर चले गए थे। 11 तारीख को कश्मीर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। रहस्मय परिस्थितियों में वो हमें छोड़कर चले गए।

अम्बाला छावनी में पूरे जोश के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा : अनिल विज

वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती छह जुलाई को अम्बाला छावनी में पूरे जोश के साथ मनाई जाएगी और इसके लिए आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्‌ठा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस समय नारा दिया था कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान और दो संविधान नहीं रहेंगे क्योंकि उस समय कांग्रेस की सरकार ने अनुछेद 370 लगाकर कश्मीर में अलग संविधान बनाकर अलग दर्जा दिया था । इसके विरोध में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर जाने का निर्णय लिया। उस समय कश्मीर जाने के लिए सरकार से परमिट लेना पड़ता था और उन्होंने कहा था कि वह बिना परमिट के जाएंगे और इस यात्रा के दौरान वह एक दिन अम्बाला छावनी में रहे थे और यहां उन्होंने जनसभा भी की थी। इसलिए अम्बाला छावनी में उनका बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा जिसको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा जी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री जी, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य भी शामिल होंगे।

वहीं आज इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, जसबीर सिंह जस्सी, राजीव गुप्ता, किरणपाल चौहान, नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, बीएस बिंद्रा, पुनीत सरपाल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, सुदर्शन सिंह सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।