HARYANA

Haryana News: नायब सैनी सरकार के एक साल पर गाना लांच, नवीन पूनिया ने गाया और नवीन लाम्बा ने लिखा है गाना

Haryana News: नायब सैनी सरकार के एक साल पर गाना लांच, नवीन पूनिया ने गाया और नवीन लाम्बा ने लिखा है गाना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में “एक साल बेमिसाल” नामक गीत जारी किया गया है। गाने को हरियाणा के प्रसिद्ध गायक नवीन पुनिया ने गाया है । गाने को नवीन लाम्बा ने लिखा है । हिसार के गांव लाड़वा की इस जोड़ी ने इससे पहले भी नशामुक्त हरियाणा और नॉनस्टॉप हरियाणा जैसे एक दर्जन के करीब गाने बनाये हैं। गाने का संगीत गुलशन भिवानी ने दिया है ।

दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस गाने के पोस्टर को लांच किया । इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे । नवीन पुनिया ने इस मौके पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया ।

नवीन पुनिया ने बताया कि यह गीत राज्य में विकास, सुशासन और नई उम्मीदों की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों को समर्पित है। गीत में जनता के हित में लिए गए निर्णयों, गरीब और सामान्य वर्ग के कल्याण, युवाओं के लिए नए अवसर और किसानों को समर्थ बनाने की पहल को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

इस गीत का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को सरल भाषा और मधुर धुन के माध्यम से घर-घर तक पहुँचाना है, ताकि हरियाणा के लोग बीते वर्ष में हुए सकारात्मक बदलावों को महसूस कर सकें। “एक साल बेमिसाल” में हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और जोश को भी खूबसूरती से दर्शाया गया है।

गीत को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर इसे व्यापक सराहना प्राप्त हो रही है। यह गीत मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के उज्जवल भविष्य का संदेश देते हुए आने वाले वर्षों में भी निरंतर विकास के संकल्प को आगे बढ़ाता है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल