HARYANAHOME

Haryana News: हरियाणा में गरीब परिवारों को झटका, गुलाबी राशन कार्ड वालों के लिए आई ये बड़ी खबर

Haryana News: हरियाणा सरकार के अंत्योदय अन्न योजना (AAY) यानी गुलाबी राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

Haryana News: हरियाणा सरकार के अंत्योदय अन्न योजना (AAY) यानी गुलाबी राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सरकार अब गेहूं वितरण का नियम बदलने जा रही है। अभी तक एक AAY राशन कार्ड पर हर महीने 35 किलो गेहूं मिलता है।

लेकिन अब नई व्यवस्था में हर पात्र सदस्य को 7 किलो गेहूं दिया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। संभावना है कि अगले महीने से नया नियम लागू कर दिया जाएगा।

इस बदलाव से बड़े परिवारों को फायदा होगा, जबकि पांच से कम सदस्यों वाले परिवारों को पहले की तुलना में कम गेहूं मिलेगा। राज्य में गुलाबी राशन कार्ड धारक परिवारों की संख्या पौने तीन लाख के आसपास है। ये वे परिवार हैं जिनकी वार्षिक आय 25 हजार से 1 लाख रुपए के बीच है।

वहीं नई व्यवस्था में 5 से ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें हर पात्र सदस्य के हिसाब से 7 किलो गेहूं मिलेगा। उदाहरण के लिए, 6 सदस्यों वाले परिवार को 42 किलो और 7 सदस्यों वाले परिवार को 49 किलो गेहूं मिलेगा।

वहीं, 5 सदस्यों वाले परिवार को पहले की तरह ही 35 किलो गेहूं मिलता रहेगा। दूसरी ओर, 2, 3 और 4 सदस्यों वाले परिवारों को नुकसान होगा, क्योंकि उन्हें पहले मिलने वाले 35 किलो गेहूं की जगह अब क्रमशः 14, 21 और 28 किलो ही मिलेगा।

दरअसल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कहना है कि अब राशन परिवार के बजाय सदस्यों की संख्या के हिसाब से दिया जाएगा। इससे बड़े परिवारों को उनकी जरूरत के अनुसार ज्यादा गेहूं मिल सकेगा और राशन वितरण अधिक समान और पारदर्शी होगा।

बताया जा रहा है कि नई व्यवस्था लागू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग को उम्मीद है कि अगले महीने से AAY लाभार्थियों को प्रति पात्र सदस्य 7 किलो गेहूं के हिसाब से राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में Giorgia Andriani ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर मचा बज़ सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर