HARYANAHOME

Haryana News: जुलाना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल: महिला पार्षद के नेतृत्व में गलियों की गंदगी का ‘प्रदर्शन’

Haryana News: जुलाना नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में बदहाल सफाई व्यवस्था और गली निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।

Haryana News: जुलाना नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में बदहाल सफाई व्यवस्था और गली निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिला पार्षद पूजा रानी के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने गलियों से कीचड़ टोकरियों में भरकर अपने सिर पर उठाया और नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ही कीचड़ डाल दिया। महिलाओं का कहना है कि कई बार शिकायतों और बैठकों के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ये तस्वीरें जुलाना नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 की हैं, जहां वर्षों से जलभराव और कीचड़ की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।

महिला पार्षद पूजा रानी के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए गलियों में जमा कीचड़ टोकरियों में भरा और उसे सिर पर उठाकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। इसके बाद महिलाओं ने नगर पालिका के मुख्य गेट पर कीचड़ डालकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि गली निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं के कारण पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही। नतीजतन गलियों में लगभग एक फुट तक कीचड़ और गंदा पानी जमा रहता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

महिलाओं का कहना है कि गलियों का यह कीचड़ पास के खाली प्लॉट में जमा होकर छह से सात फुट गहरे दलदल का रूप ले चुका है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और बाजार जाने वाले लोग रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

महिला पार्षद पूजा रानी का कहना है कि पार्षद बनने के बाद से अब तक नगर पालिका की हर बैठक में इस गली का मुद्दा एजेंडे में रखा गया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।

उनका कहना है कि केवल सफाई करवाने से इस समस्या का हल नहीं निकलेगा। जब तक गली का दोबारा सही तरीके से निर्माण नहीं होगा और पानी निकासी का स्तर तकनीकी रूप से ठीक नहीं किया जाएगा, तब तक वार्डवासियों को इस परेशानी से राहत नहीं मिल सकती।

अब देखना होगा कि महिलाओं के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद नगर पालिका प्रशासन जागता है या फिर वार्ड नंबर 10 के लोगों को इसी तरह कीचड़ और बदहाली में जीवन बिताने को मजबूर रहना पड़ेगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।