HARYANA

Haryana News: “जाट परिवार परिचय सम्मेलन” 2 अक्टूबर  को  : राकेश गिल

Haryana News: पंचकुला , 1 अक्तूबर -  जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला द्वारा कल 2 अक्टूबर  को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जाट भवन में "जाट परिवार परिचय सम्मेलन" आयोजित किया जाएगा।  इसमें पहले सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हवन-यज्ञ  होगा , इसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक महान समाज सुधारक भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में खानपुर गुरुकुल की पूर्व चेयरपर्सन कृष्णा मलिक मुख्य अतिथि तथा जय सिंह ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Haryana News: पंचकुला , 1 अक्तूबर –  जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला द्वारा कल 2 अक्टूबर  को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जाट भवन में “जाट परिवार परिचय सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा।  इसमें पहले सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हवन-यज्ञ  होगा , इसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक महान समाज सुधारक भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में खानपुर गुरुकुल की पूर्व चेयरपर्सन कृष्णा मलिक मुख्य अतिथि तथा जय सिंह ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के सहसंयोजक राकेश गिल ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश परिवार नौकरी एवं व्यवसाय के कारण शहरों में बस गए हैं। ऐसे में योग्य वर-वधु की तलाश परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जाट सभा हर वर्ष इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों का आयोजन करती रही है, ताकि परिवारों को विवाह योग्य युवक -युवती  चुनने में सुविधा मिल सके।


उन्होंने बताया कि इस परिचय-सम्मेलन में ट्राइसिटी के अलावा हरियाणा , उत्तरप्रदेश समेत आस पास के राज्यों से भी जाट समाज के विवाह के योग्य युवक-युवतियां तथा उनके अभिभावक भाग लेंगे।
राकेश गिल ने यह भी बताया कि  “जाट परिवार परिचय सम्मेलन” के साथ ही महान समाज सुधारक भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इस गोष्ठी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा देना होगा।
उन्होंने बताया कि भक्त फूल सिंह जी एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने विशेषकर स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। सामाजिक उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए उन्हें ‘देहाती गांधी’ के नाम से भी जाना जाता है। उनका दृढ़ विश्वास था कि यदि सुशिक्षित और उच्च संस्कारों वाली माताएं समाज को मिलेंगी, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और समृद्ध जीवन का निर्माण संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम सहसंयोजक , राकेश गिल 9466205869

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।