HARYANAHOME

Haryana News: इनरव्हील चंडीगढ़ सेंट्रल क्लब ने 200 से अधिक जरूरतमंद श्रमिकों को कराया भोजन

Haryana News: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए इनरव्हील चंडीगढ़ सेंट्रल क्लब ने पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर लंगर का आयोजन किया। इस सेवा अभियान के तहत करीब 200 दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद श्रमिकों को गर्म एवं ताजा भोजन परोसा गया।

Haryana News: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए इनरव्हील चंडीगढ़ सेंट्रल क्लब ने पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर लंगर का आयोजन किया। इस सेवा अभियान के तहत करीब 200 दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद श्रमिकों को गर्म एवं ताजा भोजन परोसा गया।
क्लब की अध्यक्ष राशि यादव के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में सचिव वीणा सिंगला, कोषाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, सोनिया बेरवाल, सदस्य वीणा आनंद, रिचा और अनीशा आहूजा सहित अन्य सदस्यों ने स्वयं भोजन वितरित कर सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राशि यादव ने कहा कि, “जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हमारे क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनाओं और मानवता को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम भी है। हमारा प्रयास है कि समाज का कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे।”
उन्होंने कहा कि “इनरव्हील चंडीगढ़ सेंट्रल क्लब सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए, ताकि एक संवेदनशील और सहयोगी समाज का निर्माण हो सके।” इसी कड़ी में अनपूर्णा के दिन भी भोजन वितरित किया गया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।