HARYANAHOME

Haryana News: नूंह में अप्रैल माह में दो महीने का गेहूं एक साथ वितरण, पात्र लाभार्थी समय पर उठाएं राशन : अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति

Haryana News: नूंह में अप्रैल माह में दो महीने का गेहूं एक साथ वितरण, पात्र लाभार्थी समय पर उठाएं राशन : अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति

Haryana News: मनीष आहूजा, ब्यूरो चीफ, नूंह, 9 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल 2026 में दो माह (अप्रैल व मई 2026) का गेहूं एक साथ वितरित किया जा रहा है। सभी पात्र एएवाई/बीपीएल (ऑनलाइन) कार्ड धारकों को सूचित किया गया है कि वे अपने संबंधित डिपो धारक से अप्रैल माह में ही दोनों महीनों का गेहूं अवश्य प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वह इसके समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 01267-274615 तथा स्टेट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते हैं।


इसके अलावा नूंह/तावड़ू क्षेत्र से संबंधित शिकायतों के लिए रोहित कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (मोबाइल नंबर 8930267959) तथा फिरोजपुर झिरका/पुनहाना/पिनगवां क्षेत्र के लिए नितेश जांगी, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (मोबाइल नंबर 9033560000) से भी संपर्क किया जा सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपना राशन प्राप्त कर किसी भी असुविधा से बचें।

गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिलाने और नशामुक्ति का संदेश देने निकला प्रशासन : अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति
13 से 17 अप्रैल तक विभिन्न गांवों में लगेंगे जागरूकता शिविर
नूंह, 11 अप्रैल – अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ व ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” एवं “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जिले में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 13 से 17 अप्रैल 2026 तक विभिन्न गांवों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
शिविरों के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग पेंशन और विधवा पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का मौके पर ही निपटान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ मिल सके। इसके अलावा, लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को पिंगवां के ग्राम सचिवालय, 15 अप्रैल को नूंह और पुन्हाना के ग्राम सचिवालय, 16 अप्रैल को इंडरी तथा नूंह के ग्राम सचिवालय और 17 अप्रैल को पुन्हाना के ग्राम सचिवालय में ये जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे अपने नजदीकी ग्राम सचिवालय में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उपलब्ध सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में Giorgia Andriani ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर मचा बज़ सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर