Haryana News: चंडीगढ़, 06 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की।
HARYANA

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने की शिष्टाचार भेंट

Haryana News: चंडीगढ़, 06 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की।

Haryana News: चंडीगढ़, 06 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर श्री विज ने प्रो. गणेशी लाल एवं उनके परिवार का हार्दिक स्वागत किया। दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान प्रो. गणेशी लाल के सुपुत्र मनीष सिंगला ने श्री विज को ओडिशा से विशेष रूप से लाए गए भगवान श्री जगन्नाथ जी का पवित्र चित्र भेंट किया। ऊर्जा मंत्री ने इस अमूल्य उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य और आशीर्वाद का प्रतीक है।

गर्मजोशी और आत्मीयता से भरे इस मुलाकात के दौरान परस्पर सौहार्द व सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button