HARYANAHOME

Haryana News: सहकारिता सप्ताह के अवसर पर हरको बैंक द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

Haryana News: हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) द्वारा आज सहकारिता सप्ताह के अवसर पर बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में  स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

Haryana News: हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) द्वारा आज सहकारिता सप्ताह के अवसर पर बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में  स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व हरको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के साथ किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि सहकारिता आंदोलन केवल वित्तीय संस्थानों पर आधारित व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह समावेशी विकास, पर्यावरणीय स्थिरता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित एक जन-केंद्रित आंदोलन है।

यह स्वच्छता अभियान सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत हरको बैंक द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित किया गया, जो बैंक की अपनी मूल सहकारी बैंकिंग प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ नागरिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।

यह अभियान बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जहाँ बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैंक स्क्वायर में व्यापक स्वच्छता कार्य किया। इस अभियान में महाप्रबंधक श्री अशोक वर्मा, महाप्रबंधक श्रीमती उर्वशी गुप्ता, उप -महाप्रबंधक श्रीमती सुधा शर्मा , प्रबंधक श्री जयपाल सिंह , प्रबंधक श्री महेंद्र जांगड़ा, प्रबंधक श्री उमेश कुमार तथा सहायक प्रबंधक श्री विजय कुमार  सहित अन्य बैंक अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ऐसी जनहितकारी पहलों के माध्यम से हरको बैंक सहकारिता आंदोलन के मूल सिद्धांतों एवं मूल्यों को निरंतर आत्मसात करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है तथा स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय एवं सार्थक भूमिका निभा रहा है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।