HARYANAHOME

Haryana News: मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र को दी 31 लाख रुपए की अनुदान राशि

Haryana News: मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र को दी 31 लाख रुपए की अनुदान राशि

Haryana News: चंडीगढ़, 23 जनवरी- हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दीनबंधु चौधरी छोटूराम के संघर्ष के चलते धरती पुत्र किसान का भाग्य बदला और मजदूर की तकदीर भी बदली।  कृषि भूमि की रक्षा, किसान की गरिमा और मेहनतकश की इज्जत ही दीनबंधु चौधरी छोटूराम के जीवन के मूल मंत्र थे। इन्हीं मूल मंत्रों को आधार मानकर डबल इंजन सरकार किसानों का सम्मान और सशक्तिकरण कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद सुभाष बराला ने दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला को 31 लाख रुपए तथा सांसद सुभाष बराला ने 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम का जीवन भी साहस के साथ संवेदना और संघर्ष के साथ सेवा के समन्वय का अद्भुत उदाहरण है। इस महान व्यक्तित्व ने धरती पुत्र किसान के साथ-साथ मजदूर का भाग्य और तकदीर भी बदली। दीनबंधु सर छोटूराम अपने आप में एक विचार थे, एक आंदोलन थे और एक संकल्प थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। दीनबंधु चौधरी छोटूराम ने उस समय की अन्यायपूर्ण व्यवस्थाओं के विरुद्ध खड़े हुए जब सत्ता और संसाधन कुछ हाथों में सिमट कर रह गए थे।

उन्होंने कहा कि जब तक किसान सशक्त नहीं होगा तब तक भारत सशक्त नहीं होगा। इसी सोच के साथ दीनबंधु चौधरी छोटूराम संघर्ष करते रहे। उनके संघर्ष के कारण नीतियों और कानूनों को स्वरूप दिया, ऋण ग्रस्त किसानों को साहूकारों के शोषण से मुक्ति दिलवाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए। इस संघर्ष से यह प्रेरणा मिलती है कि कर्तव्य के पथ पर चलना ही सच्चा धर्म है और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के हित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनका संघर्ष किसी वर्ग के विरुद्ध नहीं बल्कि अन्याय के विरुद्ध था, यही कारण है उनका नाम आज भी सम्मान और कृतज्ञता के साथ लिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दीनबंधु चौधरी छोटूराम के आदर्शों को अपनाते हुए किसानों का सम्मान व सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया। किसानों के हितों को देखते हुए सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 करोड़ 64 हजार रुपए डाले जा चुके हैं। इस सरकार ने पिछले 11 वर्षों में फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 15 हजार 448 करोड़ रुपए किसानों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक 2024 पारित करके पट्टेदार किसानों व भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाली का काम किया है। किसानों की खरीद को सुविधाजनक बनाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल शुरू किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म करके बकाया 133 करोड़ रुपए भी माफ किए, पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी शुरू की, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 लाख 18 हजार पात्र किसान परिवारों को 6 हजार वार्षिक दर से 7 हजार 233 करोड़ रुपए दिए गए है। सरकार ने अब तक किसानों को बाजार भावांतर के रूप में 1 हजार 285 करोड़ रुपए की राशि दी है और फसल विविधीकरण और जल संरक्षण योजना के तहत किसानों को अब तक 167 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।

इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने नागरिकों को बसंत पंचमी व दीनबंधु चौधरी छोटूराम की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पराक्रम और दीनबंधु सर छोटूराम की करुणा, दोनों मिलकर भारत के चरित्र को पूर्ण बनाते है। वहीं बसंत पंचमी हमें बताती है कि ज्ञान और संस्कृति के बिना कोई भी पराक्रम स्थाई नहीं हो सकता। इसलिए आज की पीढ़ी को इतिहास से प्रेरणा लेकर शिक्षा, नवाचार और नैतिक मूल्यों को लेकर आगे बढ़ाना होगा।

इस मौके पर सांसद सुभाष बराला ने भी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा करने और समाज में मान सम्मान देने के लिए दीनबंधु चौधरी छोटूराम ने अपना पूरा जीवन लगा दिया और संघर्ष करते हुए किसानों को उनका हक दिलवाने का काम किया। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आए। सर छोटू राम जी ने सामाजिक न्याय को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा बल्कि उसे नीतियों और कानून का स्वरूप भी दिया। आज युवा पीढ़ी को दीनबंधु सर छोटूराम के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

जाट धर्मशाला के प्रधान डा. कृष्ण श्योकंद ने मुख्यमंत्री सहित अन्य मेहमानों का बसंत पंचमी समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने ने विस्तार से संस्था द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow