HARYANA

Haryana News: निशुल्क बस पास सुविधा तथा अन्य मामलों को लेकर जल्द ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक चण्डीगढ मुख्यालय में बुलाई जाएगी: अनिल विज

Haryana News: निशुल्क बस पास सुविधा तथा अन्य मामलों को लेकर जल्द ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक चण्डीगढ मुख्यालय में बुलाई जाएगी: अनिल विज

Haryana News: निशुल्क बस पास सुविधा तथा अन्य मामलों को लेकर जल्द ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक चण्डीगढ मुख्यालय में बुलाई जाएगी: अनिल विज

‘मेरा नाम अनिल विज है और मैं गलत करने वाले को बख्शता नहीं हूं’’- अनिल विज

‘‘यदि कोई गब्बर है तो उसकी बात को कोई इंकार नहीं कर सकता है’’- विज

चण्डीगढ, 10 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने निशुल्क बस पास सुविधा के तहत लाभार्थियों को प्राईवेट बस आपरेटरों द्वारा सुविधा न दिए जाने के संबंध में कहा कि इस बारे में परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक जल्द ही चण्डीगढ मुख्यालय में बुलाई जाएगी।

श्री विज आज कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

परिवहन मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर कुछ बस आपरेटर न्यायालय में भी गए हुए हैं और जब लाभार्थियों को बस पास जारी किए गए है तब क्या नियम व शर्तें थी, इस संबंध में सभी प्रकार से अध्ययन किया जाएगा और इस बारे में एक बैठक जल्द ही ली जाएगी।

अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्या का निदान न किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘मेरा नाम अनिल विज है और मैं गलत करने वाले को बख्शता नहीं हूं’’।

इसी प्रकार, गब्बर के कार्य व आदेशों के संबंध में की गई टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘दो बातें साथ-साथ नहीं हो सकती हैं, एक तो कोई गब्बर नहीं हो सकता है और यदि कोई गब्बर है तो उसकी बात को कोई इंकार नहीं कर सकता है’’।

सीएम विंडो के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि राज्य सरकार शिकायतों को सुन रही है और शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

वहीं, जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि कैथल में आज सभी शिकायतों को सुना गया है और सभी शिकायतों का निवारण किया गया है। श्री विज ने कहा कि विभिन्न शिकायतांें पर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं और कुछ शिकायतांे पर आगामी बैठक में कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
——

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल