HARYANAHOME

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में इन जिलों में आज यलो अलर्ट, इस तारीख तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में फिलहाल मानसून की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गई है। पिछले 24 घंटों में सूबे के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहा और केवल कुछ सीमित स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में फिलहाल मानसून की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गई है। पिछले 24 घंटों में सूबे के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहा और केवल कुछ सीमित स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की ट्रफ रेखा इस समय पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्व भारत की ओर गुजर रही है।

इसी के प्रभाव से 9 जुलाई तक रुक-रुककर आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। आज (रविवार को) हरियाणा के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आगामी 9 जुलाई तक राज्य में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश का सिलसिला चलता रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलती रहेगी। मानसून की एंट्री और बादलों की आवाजाही से प्रदेश के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। लू का दौर पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

हालांकि, बारिश थमने और धूप निकलने के कारण उमस काफी बढ़ गई है, जिससे चिपचिपी गर्मी का अहसास हो रहा है। 1 जुलाई को मानसून ने हरियाणा के कुछ और हिस्सों में दस्तक दी थी। इसके बाद 1 जुलाई से 4 जुलाई के बीच राज्य में मानसून की गति मिली-जुली रही। आंकड़ों के मुताबिक, फतेहाबाद में सामान्य से 47% अधिक और हिसार में 12% अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं, सिरसा (-76%), जींद (-55%) और झज्जर (-34%) जैसे जिलों में फिलहाल सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मानसून की बौछारों के बीच हरियाणा के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान सिरसा में 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बादलवाई व ठंडी हवाओं के कारण अधिकांश जिलों में दिन का पारा 34 डिग्री से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। रात के तापमन की बात करें तो बादलों के घेरे और ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति पर आ गया है।

पिछले 24 घंटों में हरियाणा का सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में रात का पारा 25 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हो रहा है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।