HARYANA

Haryana CM: कांग्रेस के समय में जिस कॉपरेटिव सोसायटी से किसानों का उठा था विश्वास, उसका करेंगे सुदृढ़ीकरण : मुख्यमंत्री

Haryana CM: नई दिल्ली 1 अक्तूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों के लिए बनाई गई कॉपरेटिव सोसायटी के सुदृढ़ीकरण को लेकर योजनाएं बनाई गई हैं। कांग्रेस के समय में जो कॉपरेटिव सोसायटी पर से किसानों का विश्वास उठ गया था, उसे दोबारा से बहाल करने की दिशा में काम होगा। जल्द ही इसके नये मेंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ—साथ ऑनलाइन भी किया जाएगा। ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

Haryana CM: नई दिल्ली 1 अक्तूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों के लिए बनाई गई कॉपरेटिव सोसायटी के सुदृढ़ीकरण को लेकर योजनाएं बनाई गई हैं। कांग्रेस के समय में जो कॉपरेटिव सोसायटी पर से किसानों का विश्वास उठ गया था, उसे दोबारा से बहाल करने की दिशा में काम होगा। जल्द ही इसके नये मेंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ—साथ ऑनलाइन भी किया जाएगा। ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री आज हरियाणा निवास में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व द्वारा विपक्ष के नेता की कमान पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिये जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और श्री राहुल गांधी को बधाई, लेकिन सवाल यह है कि जब बनाना ही श्री भूपेंद्र हुड्डा को था तो इतनी देरी क्यों की।

श्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी नीति ठीक नहीं है, जनता के सरोकार से इनका कोई लेना देना नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल गुटों की कांग्रेस है। कांग्रेस में फूट हमेशा से रही है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब को सशक्त करने का काम किया है, जबकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने केवल खुद को मजबूत करने का काम किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 3 अक्टूबर को एक दिन के लिए हरियाणा दौरे पर आ रहे है। इस दौरान कुरुक्षेत्र और रोहतक में उनके कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई।

इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा , सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी और विधायक श्री रणधीर पनिहार भी मौजूद थे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल