HARYANA

Haryana CM: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना, ट्रेन में मीडिया से की बातचीत

Haryana CM: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना, ट्रेन में मीडिया से की बातचीत

Haryana CM: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना, ट्रेन में मीडिया से की बातचीत

17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री का आगमन

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने जापान दौरे तथा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को प्रदेश की वर्तमान सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है , इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पधारेंगे और अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह समारोह सोनीपत में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने जापान के दौरे के बारे में बताया कि वे 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जापान के दौरे पर रहेंगे। जापान में हरियाणा का पवेलियन लगाया गया है, जिसमें उनको शिरकत करनी है। इसके साथ ही वे कई निवेशकों से मुलाकात करेंगे और जापान में बसे हरियाणा के लोगों से भी संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की उद्योग नीति के मुताबिक जापान दौरा निवेश बढ़ाने और नए अवसर पैदा करने के लिए है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार के 1 साल पूरा होने पर दावा किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा तीन गुना गति से काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि संकल्प पत्र के 42 वायदे पूरे हो चुके हैं और 90 पर काम जारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य की करीब 19 लाख बहनों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। सरकार के तीसरे कार्यकाल में अब तक 25 हजार युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं।

श्री सैनी ने बताया कि राज्य में पंचायत की जमीन पर 20 साल से कब्जा किए बैठे लोगों को मालिकाना हक दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 90% अंक लाने वाली अनुसूचित जाति की छात्राओं को 1.11 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। हर 10 किलोमीटर की दूरी पर सीबीएसई पैटर्न पर संस्कृति मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि एमएसपी को लेकर विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे आरोप हवा हो चुके हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है और मोदी जी के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश की सरकार लगातार जनहित के काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने एक साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया है।

सीएलयू सीडी कांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामले कांग्रेस सरकार के समय होते थे। पूर्व सांसद श्री बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा जोड़ने का काम किया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह को मंत्री, उनके बेटे को सांसद और उनकी पत्नी को विधायक बनाया। इतना सम्मान तो कांग्रेस ने उन्हें कभी नहीं दिया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल