HARYANAHOME

Hansi News: हांसी की शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के उदय ने अंडर 17 स्कूल स्टेट गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, पिता और कोच विनय सिंह ने जताई खुशी

Hansi News: हांसी की शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के उदय ने अंडर 17 स्कूल स्टेट गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, पिता और कोच विनय सिंह ने जताई खुशी

Hansi News: हांसी। बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हांसी की शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के युवा खिलाड़ी उदय ने अंडर 17 स्कूल स्टेट गेम्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ये प्रतियोगिता 18 से 21 तारीख तक भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हुई। उदय की इस उपलब्धि से परिवार, कोच और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

उदय ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबलों में दमदार पंच लगाए और स्वर्ण पदक हासिल किया। उदय की सफलता में उनके पिता और बॉक्सिंग कोच विनय सिंह का भी अहम योगदान रहा। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने उदय की तकनीक, फिटनेस और खेल पर लगातार मेहनत करवाई। उदय की मेहनत और कोच की मेहनत का नतीजा अब गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया है।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद उदय ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया। वहीं, विनय सिंह ने कहा कि उदय ने मेहनत और अनुशासन के साथ यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उदय आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और हरियाणा का नाम रोशन करेगा।

उदय की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।