HOMENATIONAL

7 July 2026 ki evening headlines: 7 जुलाई 2026 की शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

7 July 2026 ki evening headlines: 7 जुलाई 2026 की शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

7 July 2026 ki evening headlines: 7 जुलाई 2026 की शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

1 भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल अस्त्र मिसाइल की भी डील; मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

2 ‘ये सम्मान हम दोनों की साझी विरासत का है’, इंडोनेशिया की संसद में बोले पीएम मोदी

3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में कहा कि भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता सदियों पुराना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझा विरासत रामायण और महाभारत से जुड़ी है। पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा की ज्ञान परंपरा ने भी दोनों देशों को जोड़ा है। उन्होंने बोरोबुदुर और प्रम्बानन जैसे ऐतिहासिक स्मारकों का जिक्र करते हुए कहा कि यही साझा सांस्कृतिक विरासत भारत और इंडोनेशिया की दोस्ती को और मजबूत बनाती है।

4 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद में विश्वास रखने वाला देश है। उन्होंने कहा कि भारत का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी सोच के साथ वह दुनिया के देशों के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि यही मंत्र भारत की नीतियों और वैश्विक सहयोग की दिशा तय करता है।

5 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 दोषियों की फांसी बरकरार, गुजरात हाईकोर्ट का फैसला, 11 को उम्रकैद; 18 साल पहले 70 मिनट में 21 धमाके हुए थे

6 चंपत के इस्तीफे के खिलाफ थे ज्यादातर सदस्य, ट्रस्ट के संविधान के कारण मंजूर हुआ; गोपाल राव को देखते ही कोषाध्यक्ष बोले- हटो यहां से

7 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस दावा करती थी कि भगवान राम का कभी अस्तित्व ही नहीं था, या भगवान कृष्ण कभी हुए ही नहीं। देखिए, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी-जिन्होंने कभी अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन किया था और उस पर मगरमच्छ के आंसू बहाए थे, कैसे गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।

8 कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी राहत, दिल्ली HC का आदेश- CJP का सोशल मीडिया हैंडल X बहाल करे सरकार

9 100 करोड़ लो, DMK में आओ’: तमिलनाडु में फिर सियासी बवाल, TVK विधायक ने लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप

10 तमिलनाडु में टीवीके विधायक जी. सरवनन ने आरोप लगाया कि उन्हें डीएमके में शामिल होने के लिए 30 से 100 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गई। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं।

11 मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना पर हुए भूस्खलन को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई है। एमएनएस नेता संदीप देशपांडे ने महायुति सरकार और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब इस घटना के लिए भी नेहरू को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

12 तेलंगाना में पति को ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर डालकर मारा, पत्नी नर्स, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था; छत से धक्का भी दिया था, लेकिन बच गया

13 15% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, अगले 3-4 महीने में बढ़ोतरी हो सकती है, जियो-एयरटेल का मार्केट शेयर और बढ़ेगा

14 जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, मलबे में गाड़ियां दबीं, मुंबई में 48 घंटे में 15 इंच बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद; केरलम के वायनाड में लैंडस्लाइड

15 सूरत में 7 इंच बारिश से कई इलाके डूबे, करंट लगने से तीन की मौत, दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

16 इस बार यूरोप नहीं, एशिया बना भारतीयों की पसंद, थाईलैंड-वियतनाम-जापान की बुकिंग तेज, यूरोप की महंगी फ्लाइट्स से बदला ट्रैवल ट्रेंड

17 ट्रम्प ने फीफा अध्यक्ष को फोन करके धमकाया, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी का रेड-कार्ड रद्द कराया; टीम बेल्जियम से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर

18 सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम

19 सेंसेक्स 104 अंक गिरकर 78,181 पर बंद, निफ्टी भी 32 अंक कमजोर होकर 24,399 पर आया; मेटल और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया। अंशुला कपूर की शादी की तस्वीरें वायरल: एथनिक लुक में बरपाया कहर, कपूर सिस्टर्स की केमिस्ट्री ने जीता दिल Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर