HOMENATIONAL

Delhi-NCR Weather: दिल्ली के कई इलाकों में चल रहीं तेज हवाएं… बारिश के साथ दिखने लगा मॉनसून का असर

Delhi Weather Today: दिल्ली में काले बादल और तेज हवाओं के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi Weather Today: दिल्ली में काले बादल और तेज हवाओं के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम में बदलाव से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग (IMD) ने दोपहर के बाद पूरी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के आसमान में काले बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट आई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज (मंगलवार), 7 जुलाई को तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 जुलाई को दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि की थी. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ घंटों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हवाओं की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे ज्यादा रह सकती है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई को पूरे दिन भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया था। सुबह से लेकर रात तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।