
Boxing News: शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी, हांसी के बॉक्सर और रूदडौल निवासी उदय सिंह पुत्र विनय कुमार ने नागपुर में 5 से 11 अप्रैल तक आयोजित 7वी U-17 राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। वैसे, उदय सिंह शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी, हांसी में कोच विनय कुमार से प्रशिक्षण लेते हैं और निरंतर अभ्यास करते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में उदय को सफलता मिल रही है।

इससे पहले, उदय सिंह ने रोहतक में आयोजित (23 से 26 मार्च तक) पांचवी जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता था। उदय सिंह ने अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय कर्मपाल सिंह के सपनों को साकार करते हुए रूदडौल गांव को गौरवान्वित किया है। गांव में उनकी इस उपलब्धि पर खुशी की लहर दौड़ गई है और उनकी इस जीत पर दूर-दराज और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा बधाई संदेश दिए जा रहे है।
Back to top button







