HARYANA

Barwala News: मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बरवाला में किया नई अदालत का शुभारंभ, कोर्ट कॉम्प्लेक्स की रखी आधारशिला

Barwala News: मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बरवाला में किया नई अदालत का शुभारंभ, कोर्ट कॉम्प्लेक्स की रखी आधारशिला

Barwala News: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि सभी व्यक्तियों को जल्द न्याय मिले, इसके लिए उनके नजदीक अदालतें स्थापित की जा रही हैं, अदालतें जितनी नजदीक होगी उतना ही व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्याय की लड़ाई लड़ सकता है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत बरवाला में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बरवाला में बनी अदालत का शुभारंभ किया और उसके साथ ही बनने वाले नए कोर्ट कॉम्पलेक्स की आधारशिला रखी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अलका सरीन, न्यायाधीश एच. एस . सेठी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ईशा खत्री व सौरव खत्री, एसीजेएम अनुराधा, बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश सैनी भी मौजूद थे।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि नई अदालतों की स्थापना का मूल उद्देश्य एक्सेस टू जस्टिस यानी आम नागरिक तक न्याय को सरल, सुलभ और सस्ता बनाना है। उन्होंने हरियाणा सरकार को बधाई देते हुए कहा कि बरवाला और नारनौंद में सोमवार से न्यायिक कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने प्रत्येक राज्य में हाईकोर्ट की व्यवस्था इसी सोच के साथ की थी कि नागरिकों को अपने मौलिक, नागरिक व मानवाधिकारों के लिए दिल्ली तक न जाना पड़े, बल्कि वे अपने ही राज्य में न्याय प्राप्त कर सकें।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने हरियाणा सरकार का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने न्यायिक अवसंरचना के विकास में सदैव सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान वे हाईकोर्ट की बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन भी रहे और हरियाणा में कई न्यायिक परिसरों के निर्माण में सरकार से समय पर आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मार्गदर्शन में न्यायिक अधिकारी आम आदमी के कष्टों को समझते हुए न्याय प्रदान करेंगे और गुणवत्ता पूर्ण न्याय देने में प्रदेश देश में अग्रणी बनेगा। ‘न्याय आपके द्वार’ की अवधारणा पर चलते हुए आमजन के पास न्यायिक परिसरों का निर्माण किया जा रहा है जोकि गरीब व्यक्तियों के लिए न्याय प्राप्त करने में काफी कारगर साबित हो रहे है। जहां निरंतर आधारभूत संरचना का विकास हो रहा है वहीं आमजन को गुणवत्तापूर्वक न्याय भी मिलना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का अपनी पैतृक धरती पर आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन हिसार जिला के लिए गौरव का दिन है। अपनी न्यायिक सूझबूझ से न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने हरियाणा के साथ-साथ देश का मान बढ़ाया है। आज वे न्यायिक प्रक्रिया में सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे है जोकि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। प्रदेश सरकार न्याय ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। न्याय की चौखट आम जन तक पहुंच रही है, अब लोगों को न्याय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में बार प्रधान दिनेश सैनी ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर विधायक रणधीर पनिहार, उपायुक्त महेन्द्र पाल, एसपी शशांक आनंद, पूर्व सांसद डी.पी. वत्स, पूर्व मंत्री अनूप धानक, एसडीएम वेद प्रकाश, एडवोकेट मनोज, एडवोकेट नवदीप चहल सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow Shweta Tiwari की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें, फैंस ने ठोके जबरदस्त लाइक्स इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- ब्यूटीफूल